कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचायेगा भारत उदय
बस्ती . कोरोना संकट काल में जब बड़ी संख्या में श्रमिक परिवार गांवों में आ गये हैं ऐसे मुश्किल भरे समय में भारत उदय संस्था ने कामगारों के साथ ही ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने की शुरूआत किया है जिससे वे स्वरोजगार के साथ ही अनेक योजनाओं का लाभ हासिल कर सकें.
यह जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष पंकज ने बताया कि संस्था की बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंच बनाकर जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फार्म भरवाने, पत्रावली तैयार करने आदि में हर संभव सहयोग किया जायेगा.
बताया कि इस संकटकाल में परस्पर सहयोग से ही विजय हासिल होगा. अभियान को सफल बनाने में उमंग, मोहम्मद अशरफ, श्रवण कुमार, शानू गुप्ता, सुनीता, गायत्री, कंचन, शीला, शीतला, उमेश, सिकन्दर, अविनाश, गणेश, सोनी, शैल कुमारी, राहुल, शमसुद्दीन आदि योगदान दे रहे हैं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है