कैसा रहा 6 साल का कार्यकाल? सांसद हरीश द्विवेदी ने दिया यह जवाब
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 6 साल पहले सबने मिलकर भारत के विकास के विकास का सपना देखा था. जो चीजें कल तक नामुमकिन लगती थी उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने मुमकिन किया है. आज एक बार फिर सब मिलकर विकसित भारत का एवं एक उन्नत भारत का सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 में पहली बार सुनियोजित विकास की रूपरेखा खींचने के साथ ही विकास व जनसरोकार के कार्यों को आगे बढाना आरंभ किया.
सांसद ने कहा- खाते खुलवाने की हुई शुरुआत
उन्होंने कहा कि देश के बैंकिंग सैक्टर को जन जन तक पहुचानें के लिए जन धन योजना के जरिये खाते खोलने की शुरुवात की गई. जिसका परिणाम है कि आज 80 प्रतिशत बालिग भारतीयों के पास बैंक खाते है. यह योजना लॉकडाउन के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता तक पहुचानें में मील का पत्थर साबित हुई है.
यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधाकहा कि आज 50 करोड़ भारतीय आयुषमान भारत और जन औषधि केंद्रों के कारण बीमारी से लडने में सक्षम है. इस योजना ने गरीब व सामान्यजन को अस्पताल के खर्च की चिन्ताओं से मुक्त किया है. स्वच्छ भारत अभियान ने जहां जनता को सफाई के प्रति जागरूक किया है, वहीं शौचालय निर्माण के क्षेत्र में हुई क्रान्तिकारी प्रगति के चलते आज 99 प्रतिशत भारतीयों को इस सुविधा का लाभ मिला है. पूर्व में मात्र 38 प्रतिशत भारतीयों के पास ही यह सुविधा थी.
सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के इस कदम ने महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने का काम किया है. आजादी के बाद करीब 70 साल तक अंधेरे में रहे 18000 गाँवों को केन्द्र सरकार ने रोशन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है. इन गांवों में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं. गरीब के सिर पर छत का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने 2022 तक का लक्ष्य रखा है. इस अवधि में जो लोग कच्चे घरों में रहते है उन सबको पक्का घर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस6 साल में बस्ती को क्या मिला? सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा-
सांसद ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का न केवल खाका खींचा गया है बल्कि उस पर कार्य भी आरंभ हो गया है. भारतीय सेना की सुविधाओं में वृद्धि की गई है.बस्ती जिले के विकास परियोजनाओं की चर्चा करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए गए हैं.
उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं जिससे आज बस्ती की तस्वीर और तकदीर बदल रही है. कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि बस्ती अन्य जिलों की अपेक्षा तेजी से संक्रमितों की पहचान की जा रही है. मरीजों को स्वस्थ्य करने का आंकड़ा भी बस्ती बहुत अच्छा है. लॉकडाउन में बस्ती की आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार धैर्य और संयम से सहयोग करने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें: मुकदमा दर्ज होने पर अंकुर वर्मा बोले- हम हमेशा बुलंद करेंगे गरीबों की आवाज
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है