बस्ती में इतिहास बन गया आवास विकास के पास काली मां का मंदिर, सड़क चौड़ीकरण के चलते शिफ्ट हुआ मंदिर

उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित बस्ती में नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल कंपनी बाग से कटरा मार्ग तक के चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत एक ऐतिहासिक और जनआस्था से जुड़ा मंदिर मंगलवार को हटाया गया. यह मंदिर आवास विकास मोड़ पर स्थित था और मां काली को समर्पित था. सड़क चौड़ीकरण के इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए करीब 30 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहे इस मंदिर को प्रशासन और मंदिर समिति की आपसी सहमति के पश्चात शांतिपूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया.

मंदिर में स्थापित 'हाथी स्वरूप प्रतिमाएं' मां काली की दो प्रमुख प्रतिमाएं विशेष देखरेख और धार्मिक विधि-विधान के साथ सुरक्षित तरीके से निकाली गईं. इन प्रतिमाओं को निकट ही में निर्मित एक नवनिर्मित मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन, मंदिर के पुजारीगण, और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे. मूर्तियों की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप की गई, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को यथासंभव बनाए रखने का प्रयास किया गया. मंदिर के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय जनता की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई थी. कई श्रद्धालु भावुक दिखाई दिए, क्योंकि उनके जीवन की आस्था का केंद्र अब अपने मूल स्थान पर नहीं रहा. बावजूद इसके, लोगों ने विकास की आवश्यकता को समझते हुए प्रशासन के प्रयासों में सहयोग किया. श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अब नवनिर्मित मंदिर में ही पूजा-अर्चना करेंगे और मां काली की आराधना में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण से नगर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और राहत मिलेगी. परियोजना का अगला चरण अन्य अतिक्रमणों और बाधाओं को हटाने पर केंद्रित होगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 May 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/history-became-history-in-basti-the-temple-of-kali-maa/article-20302
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।