बस्ती में फ्री मेडिकल कैम्प: डॉ. राजन शुक्ला के नेतृत्व में 350 लोगों का हुआ मुफ्त इलाज और परामर्श
रविवार को चेस्ट फिजिशियन डा. राजन शुक्ला द्वारा सूर्यबक्श पाल महाविद्यालय बनकटी के निकट निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कुल 350 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया. उनका इलाज करने के साथ ही समुचित परामर्श दिया गया.
उर्मिला एजूकेशन एकेडमी के प्रबन्धक निदेशक विनय शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों को सही चिकित्सकीय परामर्श मिल सके इस उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. लोगों के चेस्ट, अस्थमा, दमा, काला दम, एलर्जी, टी.बी. के साथ ही सुगर की भी जांच कराया गया.
डा. राजन शुक्ल ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर ऐसे मरीजों के लिये उपयोगी हैं जो आर्थिक संकट के कारण चिकित्सकों के पास जाने से घबराते हैं. गरीब, विपन्न मरीजों के लिये यह शिविर वरदान है. बताया कि प्रयास होगा कि यह सिलसिला जारी रहे.
निःशुल्क चिकित्सा शिविर के संचालन में मुख्य रूप से स्वास्थ्य कर्मी प्रिन्स कुमार, नीलम विश्वकर्मा, अमित त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, अमन, अंकित के साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों ने योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है