बस्ती से पंजाब को मदद का हाथ: पेड़ वाले बाबा ने भेजी 50 मच्छरदानी

बस्ती से पंजाब को मदद का हाथ: पेड़ वाले बाबा ने भेजी 50 मच्छरदानी

पंजाब में आयी भीषण विनाशकारी बाढ से तबाही को देखते हुये देश भर से लोग सहयोग को आगे आये हैं. पेड़ वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली पंजाब के मुख्यमंत्री के पते पर 50 मच्छरदानी भेजेंगे जिससे वह पात्रों तक पहुंचे. कहा कि संकट के समय यदि देश के लोग छोटी-छोटी पहल करें तो हर विपरीत स्थिति का सामना किया जा सकता है.

आज उस पंजाब को मदद की जरूरत है जिसने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया. बताया कि सीमा सुरक्षा बल में उन्होने वायरलेस आपरेटर का प्रशिक्षण जालंधर कैन्ट में प्राप्त किया. पारिवारिक कारणों से नौकरी छोड़ देनी पड़ी. उनका पंजाब से लगाव अभी तक बना हुआ है.
पेड़ वाले बाबा ने बताया कि मच्छरदानी भेजने मंें अशोक कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रोशन अली, पं. सुनील कुमार भट्ट आदि ने सहयोग किया. 

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है