बंगरिया में ग्राम पंचायत का गठन अधर में: 4 बार की बैठकों में नहीं माने सदस्य

बंगरिया में ग्राम पंचायत का गठन अधर में: 4 बार की बैठकों में नहीं माने सदस्य
saltauwa gopalnews

बस्ती. जनपद के सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बंगरिया में ग्राम पंचायत का गठन अधर में है. सदस्यों की सहमति न बन पाने की स्थिति में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी की  अध्यक्षता में समितियों की बैठक एक बार फिर विफल हो गई. ऐसी स्थिति में यदि सहमति न बनी तो प्रशासक  नियुक्त करने या पुनः चुनाव कराये जाने की स्थिति बन सकती है.

शुक्रवार को निर्वाचित सदस्यों को मनाने का प्रयास हुआ किन्तु वे निर्वाचित ग्राम प्रधान के साथ कार्य करने को फिलहाल तैयार नहीं है. इसके पूर्व भी तीन बैठके विफल हो चुकी है.

नव निर्वाचित सदस्य नन्दलाल,  फूलचन्द, राम जीत,  प्रदीप कुमार, विनोद कुमार  राम निरंजन हरिमाला  श्रीमती कपूरा देवी शीतला देवी रामदीन मेहरूनिशां पत्नी इरशाद हुसेन आदि का कहना है कि उनके ग्राम पंचायत बंगरिया में राम फेर ग्राम प्रधान निर्वाचित हुये हैं उन पर हम सदस्यों को विश्वास नहीं है कि वे ग्राम पंचायत का विकास कर सकेंगे. ऐसी स्थिति में या तो प्रशासक नियुक्त किया जाय या फिर से चुनाव करा लिया जाय.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

ग्राम पंचायत में तनातनी का माहौल है और सदस्यों ने जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र देने के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया है. 

यूजीसी के नए कानून के विरोध में मेधा पार्टी का धरना 32वें दिन भी जारी यह भी पढ़ें: यूजीसी के नए कानून के विरोध में मेधा पार्टी का धरना 32वें दिन भी जारी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है