मुकदमे में जीत के बाद भी नहीं करने दे रहे हैं भवन निर्माण, न्याय की मांग

Bhartiya Basti

बस्ती (Basti News). कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वैदोलिया अजायब निवासी राजेन्द्र चौहान ने चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर दबंगो से अपने भूमि की सुरक्षा और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है. पत्र में राजेन्द्र चौहान ने कहा है कि जमीनी विवाद के मुकदमें में डिग्री के बावजूद विपक्षी जबरिया निर्माण करने से रोकते हुये तरह तरह की धमकियां दे रहे हैं.

पत्र में कहा गया है कि राजेन्द्र चौहान के नाम से जमीन गाटा संख्या 550 ख में वे सहखातेदार हैं और बैनामे की जमीन की डिग्री और कब्जा उनके हक में है किन्तु गांव के ही पट्टीदार देवनाथ पुत्र हरीराम एवं चन्द्रहास, चन्द्रमोहन एवं चन्द्रदेव पुत्रगण छोटेलाल उक्त जमीन पर निर्माण करने से रोक रहे हैं. यही नहीं बैनामा शुदा जमीन पर ग्राम प्रधान को मिलाकर खण्डजा लगवा देने का षड़यंत्र किया जा रहा है. राजेन्द्र ने उक्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुये अपने भूमि की सुरक्षा और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/even-after-winning-the-case-not-allowing-them-to-build-demand-justice/article-3674
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है