मामला दर्ज होने के बाद भी बस्ती पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप, पीड़िता ने लगाया न्याय की गुहार
प्रियंका श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गत 19 अप्रैल को उक्त के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था किन्तु अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. प्रियंका ने मांग किया है कि दोषियों को गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाया जाय क्योंकि यदि अपराधी गिरफ्तार न हुये तो वे कोई दूसरी घटना कर सकते हैं.
तहरीर में प्रियंका ने कहा है कि उक्त 7 लोग जिसमें रत्नेश श्रीवास्तव नशे में था, उसके घर में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां दी और मारा पीटा. रत्नेश श्रीवास्तव ने धमकी दिया कि यदि थाने पर जाओगी तो चाकू घोंप कर मार डालेंगे. प्रियंका के अनुसार इस घटना से उसका परिवार डरा हुआ है और पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया. बताया कि घटना का कारण लड़की से अवैध सम्बन्ध है. मांग किया है कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाया जाय.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है