बस्ती में इंजीनियर की हत्या, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा

David Von Diemar Jm6y2nhsatk Unsplash1

संवाददाता- बस्ती (भाब). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में छावनी थानान्तर्गत चैकड़ी गांव निवासी इंजीनियर अजीत मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस हत्यारोपितों की सरगर्मी से लताश रही है.

अजीत मिश्र के परिजन राहुल ने बताया की शुक्रवार की शाम को तीन लोग दोपहिया वाहन से आए हुए थे. वे तीनों उनके दरवाजे के सामने कुछ देर रुके रहे. इसी बीच एक काले रंग की बाइक से भी तीन बदमाश वहां पहुंच गए. उसके बाद आपस में बात करने के बाद बदमाशों नेपिता  अखिलेश मिश्र को बुलाया.

जब अखिलेश मिश्र पहुंचे तो सभी बदमाश उन्हे एक किनारे ले जाकर बात करने लगे. बातचीत के दौरान ही तेज-तेज आवाज में बातचीत होने लगी. उसके बाद बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया. इसी बीच बगल खड़े अजीत ने पिता को हटाकर उस बदमाश का हाथ पकड़ लिया जो तमंचा लेकर खड़ा था. उसके बाद बदमाश ने तत्घ्काल अजीत के कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगने से अजीत वहीं गिर पड़े. तभी चचेरे भाई अंकित मौके पर पहुंच गए.

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया. उसके बाद अपराधियों में से एक ने उस पर भी फायर झोंक दिया. गनीमत रहा कि गोली उसे नहीं लगी. इसके बाद सभी भाग निकले. इधर घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहां पर शनिवार को दोपहर में अजीत मिश्र की मौत हो गई.

हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: बस्ती में चौकी प्रभारी को बंधक बनाकर पीटा, 4 लोग हिरासत में

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Jun 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती में इंजीनियर की हत्या, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा

संवाददाता- बस्ती (भाब). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में छावनी थानान्तर्गत चैकड़ी गांव निवासी इंजीनियर अजीत मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस हत्यारोपितों की सरगर्मी से लताश रही है.

अजीत मिश्र के परिजन राहुल ने बताया की शुक्रवार की शाम को तीन लोग दोपहिया वाहन से आए हुए थे. वे तीनों उनके दरवाजे के सामने कुछ देर रुके रहे. इसी बीच एक काले रंग की बाइक से भी तीन बदमाश वहां पहुंच गए. उसके बाद आपस में बात करने के बाद बदमाशों नेपिता  अखिलेश मिश्र को बुलाया.

जब अखिलेश मिश्र पहुंचे तो सभी बदमाश उन्हे एक किनारे ले जाकर बात करने लगे. बातचीत के दौरान ही तेज-तेज आवाज में बातचीत होने लगी. उसके बाद बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया. इसी बीच बगल खड़े अजीत ने पिता को हटाकर उस बदमाश का हाथ पकड़ लिया जो तमंचा लेकर खड़ा था. उसके बाद बदमाश ने तत्घ्काल अजीत के कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगने से अजीत वहीं गिर पड़े. तभी चचेरे भाई अंकित मौके पर पहुंच गए.

उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया. उसके बाद अपराधियों में से एक ने उस पर भी फायर झोंक दिया. गनीमत रहा कि गोली उसे नहीं लगी. इसके बाद सभी भाग निकले. इधर घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहां पर शनिवार को दोपहर में अजीत मिश्र की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: बस्ती में चौकी प्रभारी को बंधक बनाकर पीटा, 4 लोग हिरासत में

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/engineer-murdered-basti-uttar-pradesh-case-against-6-people/article-3804
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है