डीएम ने किया रामनगर विकास खण्ड का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सामुदायिक शौचालय के निर्माण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की समीक्षा की एवं संबंधित को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत कार्य को पूरा कराये जाने का निर्देश दिया.
इसके उपरान्त उन्होंने गेहॅू क्रय केन्द्र असनहरा का निरीक्षण किया. के्रन्द्र प्रभारी से पंजीकरण रजिस्टर, स्टाक, बोरो की स्थिति की जानकारी लिया. उन्होने किसान कृष्ण चन्द्र से फोन पर वार्ता कर भुगतान के बारे मंे पूछे जाने पर किसान ने बताया कि गेहॅू बेचने में हमें किसी भी प्रकार की समस्या नही हुयी. उन्होने क्रय केन्द्र पर मौजूद किसान अवनीश द्विवेदी से भी बात कर स्थिति का जायजा लिया.
उन्होंने केन्द्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया कि किसानों के घर जाकर अधिक से अधिक गेहॅू की खरीद करें. निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, बीडीओ प्रभा शंकर चैबे, डीसी मनरेगा इन्द्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है