बस्ती: 50 नये कोरोना केस पर डीएम आशुतोष निरंजन बोले- घबराने की जरूरत नहीं

बस्ती: 50 नये कोरोना केस पर डीएम आशुतोष निरंजन बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Dm Basti2

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना के 50 नये मामले आने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने एक फेसबुक पोस्ट में लोगों से अपील की है कि वे इस महामारी से मुकाबला करने के लिए बताए गए सभी एहतयाती कदम उपयोग में लाएं. डीएम ने कहा कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.

फेसबुक पोस्ट में डीएम ने कहा, ‘बस्ती के प्रिय नागरिकों. आपके लिए आज का कोरोना अपडेट- 50 और पॉजिटिव मामले आज पाए गए. सभी प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में बस्ती आए थे. उन्हें कोविड एल 1 सुविधा (जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली) में स्थानांतरित किया जा रहा है. आज तक के आँकड़े: बस्ती में कुल कोरोना मामले: 104 कुल एक्टिव कोरोना मामले: 74 कुल रिवकर मामले: 28.’

उन्होंने कहा कि, ‘जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है ( ज्यादा संख्या सिर्फ यह दर्शाती है कि बस्ती में की हाई रेट पर सैंप्लिंग्स और सावधानीपूर्वक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रैक्टिस के परिणास्वरूप हम समय पर पहचान करने में सक्षम हैं. यह निश्चित रूप से कोरोना ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने में हमारी मदद कर रही है.)’

बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

डीएम ने कोरोना को लेकर की यह खास अपील

डीएम ने कहा कि ‘आपके शुभचिंतक और अभिभावक के रूप में मैं बस्ती के लोगों से सभी आवश्यक सावधानियां (जैसे फेस कवर का उपयोग करना, उचित स्वच्छता बनाए रखना, केवल अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकलना) का अनुरोध करता हूं और सभी आवश्यक कोविड 19 और सेनिटेशन प्रोटोकॉल का पालन करें. मुझे विश्वास है कि आपकी सक्रियता और जिम्मेदार व्यवहार के साथ, हम मिलकर बस्ती में इस महामारी का दृढ़ता से मुकाबला करेंगे और प्रभावी ढंग से इसे नियंत्रित कर सकेंगे.’

लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म यह भी पढ़ें: लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म

बता दें मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अब जिले में कुल संख्या 104 हो गई है जबकि एक्टिव केस 74 है यह सभी 50 प्रवासी श्रमिक है जो मुंबई और पूना से 16 मई को बस्ती आए थे.इन 50 लोगों में 4 बच्चे भी हैं.

बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग

यह भी पढ़ें: 4 बच्चों समेत 50 नये मामले, बस्ती में कोरोना के मामले 100 के पार, कुल संख्या हुई 104

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है