रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी. मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा. मांग किया कि रूधौली तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम परसाजप्ती तप्पा बांसखोर स्थित रेखा देवी की भूमि गाटा संख्या 131/0.099 में पानी की टंकी का अवैध निर्माण रोका जाय.
डीएम को सम्बोधित मांग पत्र में कहा गया है कि न्यायालय के स्थगनशुदा भूमि पर ग्राम प्रधान और राजस्व लेखपाल पानी की टंकी का जबरिया निर्माण करवा रहे हैं. जबकि सरकारी सम्पत्ति गाटा संख्या 130/0.107 ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल टंकी निर्माण हेतु स्वीकृत है.
ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार शर्मा, ध्रुवचन्द्र, आर.के. आरतियन आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है