'सुलह नहीं की तो बहन और भांजे को उठा लाएंगे'... महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
कोतवाली थाना क्षेत्र के माली टोला में अपने पिता के घर पर रह रही संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के लड़ुआ महुआ झुगिया गांव में तौफीक अंसारी के साथ व्याही सायमा खातून ने पति के द्वारा मिल रही धमकियों से अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाया है. एसपी को दिये पत्र में सायमा खातून ने कहा है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लम्बित है.
उसके पति जबरिया सुलह के लिये दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि सुलह नहीं करोगी तो तुम्हारी बहन सानिया खातून और उसके नाबालिग लड़के मो. अमान को घसीटते हुये बखिरा ले आयेंगे. तौफीक अंसारी ने उसके बहन को भद्दी-भद्दी गालियां और धमकियां भी दी.
सायमा खातून ने कहा है कि ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह अपने मायके मालीटोला में रह रही है.
दहेज उत्पीड़न और खर्चा का मुकदमा चल रहा है. उसके पति द्वारा जबरिया सुलह का दबाव बनाने के साथ ही धमकियां दी जा रही है जिससे वह और उसका परिवार काफी डरा हुआ है. उसने एसपी को पत्र देकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई और अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाया है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में जियो टावर को लेकर विवाद, परिवार बोला- फर्जी शिकायतों से पहुंचाया जा रहा नुकसान

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है