बस्ती में अंबेडकर पार्क की भूमि बचाने की मांग, भीम युवा वाहिनी ने प्रशासन को दी चेतावनी
भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक कार्यों के लिए प्रस्तावित अम्बेडकर पार्क की भूमि को सुरक्षित कराए जाने की मांग की.
ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील बस्ती सदर के थाना लालगंज क्षेत्र स्थित ग्राम थरौली में गाटा संख्या-133, रकबा 0.00930 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अम्बेडकर पार्क के रूप में दर्ज कर सुरक्षित किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति समाज के लोग वहां स्वतंत्र रूप से सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें.
संगठन का कहना है कि पूर्व में राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराकर भूमि को चिन्हित किया गया था तथा सुरक्षा के लिए चारों ओर सीमेंट के पिलर भी लगाए गए थे. ज्ञापन में प्रशासन से मांग किया गया है कि उक्त भूमि को अंबेडकर पार्क के रूप में सुरक्षित रखते हुए किसी अन्य कार्य में उपयोग न किया जाए. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते मांग पूरी नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा.
ज्ञापन सौंपने वालों में भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम के साथ विशाल कुमार, मंजीत कुमार, राम रूप, चन्द्रावती, बलिराम, प्रिंस, रोशनी, रुचि, राहुल, इंद्रावती, सौरभ, अरुण, प्रदीप कुमार, मस्तराम, सतीश चन्द्र राजन, संतलाल, विजय कुमार, संतराम, शांति, संगीता, सोनबरसा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है