बस्ती व संतकबीरनगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समय-सीमा बढ़ी, 26 दिसंबर तक चलेगा कार्य
उन्होंने बताया कि इस अवधि तक आयुक्त कार्यालय में बना निर्वाचन नियंत्रण कक्ष भी पहले से तय कार्यों के अनुसार लगातार काम करता रहेगा.
नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी इस प्रकार तय की गई है—
- 12 से 16 दिसंबर 2025 तक: कार्यालय उपनिदेशक पंचायत के लिपिक अनिल कुमार
- 17 से 21 दिसंबर 2025 तक: कार्यालय उपनिदेशक समाज कल्याण के कनिष्ठ सहायक किरन गुप्ता
- 22 से 26 दिसंबर 2025 तक: कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त के वरिष्ठ सहायक सौरभ कुमार
इन सभी कर्मचारियों की ड्यूटी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयुक्त कार्यालय स्थित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में रहेगी.
अपर आयुक्त ने बताया कि ये कर्मचारी बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर के निर्वाचन कार्यालयों से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़ी सभी जानकारियां समय पर आयुक्त के कैंप कार्यालय और निर्वाचन सहायक अमित कुमार उपाध्याय को देंगे. साथ ही नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समय पर निस्तारण कराया जाएगा.
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई कर्मचारी अवकाश पर जाता है तो वह अपने स्थान पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी को पहले से जानकारी देगा. आकस्मिक अवकाश की स्थिति में जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक (कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त) को प्रतिस्थानी के रूप में तैनात किया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है