माकपा के 4 सूत्रीय मांग लेकर देश व्यापी विरोध ,बस्ती में भी माकपा ने उठाये जंन हित के मुद्दे
बस्ती. सभी गैर आयकरदाता परिवारों को 7,500 रुपये प्रति माह दिए जाने, सभी जरूरत मंदों को 10 किलो राशन मुफ्त दिए जाने सहित अन्य चार सूत्रीय मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी विरोध दिवस बस्ती में पार्टी द्वारा मनाया गया.
माकपा के जिला सचिव राम गढ़ी चौधरी ने बताया कि जनपद में मुख्यालय के साथ ही 17 इकाइयो में विरोध दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे कुल करीब 150 पार्टी सदस्यों ने भागीदारी किया. सभी स्थानों पर पार्टी सदस्यों और समर्थकों ने कोविड 19 के सुरक्षा के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मांगो को लेकर पोस्टर और झंडे के साथ दूरी बनाते हुए कार्यक्रम किया.
माकपा के विधानसभा के प्रत्याशी रहे कामरेड के के तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार न केवल कोरोना संक्रमण रोकने मे विफल रही है बल्कि आर्थिक क्षेत्र में भी विफल है. जिससे देशवासियों के समक्ष कोरोना के खतरे के साथ ही जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है.माकपा की चार सूत्रीय मांग को पूरा करके ही संकट से उबरा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापनसचिव मंडल सदस्य कामरेड वीरेंद्र प्रताप ने कहा की सरकारी सम्पत्तियो का निजीकरण रोके जाने,श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संसोधन वापस लिए जाने,मनरेगा में 200 दिन का काम दिए जाने, 10 किलो राशन प्रत्येक जरूरत मंद को दिया जाना प्रमुख मांगे है
इकबाल अहमद और रामदेव ने कहा कि सरकार की गलत नीतिओ का विरोध देश भर में केवल माकपा और वाम दल ही कर रहे है.
माकपा के 4 सूत्रीय मांग लेकर देश व्यापी विरोध ,बस्ती में भी माकपा ने उठाये जंन हित के मुद्दे
बस्ती. सभी गैर आयकरदाता परिवारों को 7,500 रुपये प्रति माह दिए जाने, सभी जरूरत मंदों को 10 किलो राशन मुफ्त दिए जाने सहित अन्य चार सूत्रीय मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी विरोध दिवस बस्ती में पार्टी द्वारा मनाया गया.
माकपा के जिला सचिव राम गढ़ी चौधरी ने बताया कि जनपद में मुख्यालय के साथ ही 17 इकाइयो में विरोध दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे कुल करीब 150 पार्टी सदस्यों ने भागीदारी किया. सभी स्थानों पर पार्टी सदस्यों और समर्थकों ने कोविड 19 के सुरक्षा के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मांगो को लेकर पोस्टर और झंडे के साथ दूरी बनाते हुए कार्यक्रम किया.
माकपा के विधानसभा के प्रत्याशी रहे कामरेड के के तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार न केवल कोरोना संक्रमण रोकने मे विफल रही है बल्कि आर्थिक क्षेत्र में भी विफल है. जिससे देशवासियों के समक्ष कोरोना के खतरे के साथ ही जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है.माकपा की चार सूत्रीय मांग को पूरा करके ही संकट से उबरा जा सकता है.
सचिव मंडल सदस्य कामरेड वीरेंद्र प्रताप ने कहा की सरकारी सम्पत्तियो का निजीकरण रोके जाने,श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संसोधन वापस लिए जाने,मनरेगा में 200 दिन का काम दिए जाने, 10 किलो राशन प्रत्येक जरूरत मंद को दिया जाना प्रमुख मांगे है
इकबाल अहमद और रामदेव ने कहा कि सरकार की गलत नीतिओ का विरोध देश भर में केवल माकपा और वाम दल ही कर रहे है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है