बस्ती में 4 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले, अब तक 12 की मौत

Coronavirus 3

संवाददाता- बस्ती (भाब). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जनपद में कोरोना के चार नए केस मिले हैं. महाराष्ट्र से आए कुदरहा ब्लॉक के गायघाट कस्बा निवासी चाचा-भतीजा पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा विक्रमजोत ब्लॉक के देवखाल निवासी 30 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है. दिल्ली से आए इस युवक को गांव के परिषदीय स्कूल में क्वारंटीन किया गया था.

क्वारंटीन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग युवक के संपर्क में आने वालों का पता लगा रहा है. छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 24 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है.

मुम्बई से आए इस युवक का 10 जून को सैम्पल लिया गया था. इसके बाद से यह होम क्वारंटीन था. इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 257 हो गई है. इसमें 177 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 12 की मौत हो चुकी है.

इससे पहले कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल का अनुपालन करने के लिए परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ0 राजशेखर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है. सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी 12 कोरोना मृतक का सोशल आडिट कराने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में बढ़ते कोरोना के मामले: सीएम योगी आदित्यनाथ में पांच दिन में मांगी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि नानकोविड अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों का ट्रीटमेन्ट करते समय सभी डाक्टर एवं स्टाफ सुरक्शा के मानको का अनुपालन करते हुए पीपी किट, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करें. डॉक्टर एवं स्टाफ की सुरक्शा का पूरा इंतजाम किया जाय.

निर्देश दिया है कि सभी मरीजों का ट्रूनेट मशीन से जांच अवश्य करायी जाय. कोरोना के लक्शण वाले मरीजों का श्वाब लेकर जांच करायी जाय. उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों के माध्यम से प्रत्येक गांव में कोरोना के बारे में प्राप्त हो रही नयी जानकारियां उसके लक्शण के बारे में जानकारी दी जाय. निगरानी समितियों के माध्यम से ही बनकटी ब्लाक के पांच गांव में चलाये गये रैपिड सर्वे की तरह अन्य गांव में गम्भीर रोगों के व्यक्तियों का सर्वे कराया जाय.

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुंह पर बिना मास्क या गमछा लगाये बाहर न निकले. इसके लिए निगरानी समितियों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जाय. उन्होंने कहा कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों तथा उसके परिवार एवं आस-पास शतर्क निगरानी रखी जाय.

कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है. स्किल मैपिंग के कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय. जिलाधिकारी आशुतोश निरंजन ने कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए उठाये गये कदमों की विस्तृत जानकारी दिया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस से 12 लोगों की मृत्यु हुयी है तथा जिले में कोई कन्टेनमेन्ट जोन नही है.

उन्होंने बताया कि प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है. 50-50 लोगों को माली एवं मशरूम पैदा करने के लिए ट्रेनिंग दी गयी है. लगभग 02 लाख छात्र-छात्राओं के डेªस तैयार करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों एवं प्रवासी कामगारों को काम उपलब्ध कराया गया है. मनरेगा के अन्तर्गत प्रतिदिन लगभग 01 लाख 46 हजार लोगों को काम उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 20 हजार से अधिक प्रवासी कामगार है.

पुलिस अधीक्शक हेमराज मीणा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिबन्धों का कड़ाई से पालन किया गया है. पुलिस विभाग की टीम द्वारा लॉकडाउन तोड़ने वालों पर मुकदमा किया गया है तथा गांड़ियों का चालान किया गया है. पीजीआई लखनऊ के न्यूरो सर्जन डाक्टर अवधेश जायसवाल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न प्रोटोकाल की जानकारी दिया.

बैठक में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एडीएम रमेश चन्द्र, डॉ0 नवनीत कुमार, डॉ0 जेपी त्रिपाठी, डॉ0 जीएम शुक्ला, डॉ0 फखरेयार हुसेन, डॉ0 सीके वर्मा, डॉ0 सीएल कन्नौजिया, डॉ0 अनिल यादव तथा अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
16 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/coronavirus-in-basti-uttar-pradesh-updates-on-16th-june/article-3832
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है