कोरोना वायरस: बस्ती में दुकानों में नहीं किये ये इंतजाम तो कटेगा चालान, डीएम ने दिये आदेश

Basti Janata Curfew 7

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के मद्देनजर अनलॉकिंग की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सख्त निर्देश दिये गये थे कि जो भी प्रतिष्ठान या दुकाने खुलेंगी उनमें सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग जरूरी है. हालांकि कई जगहों पर इसका पालन नहीं हुआ जिसके बाद जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अभियान चलाकर दुकानों की चेकिंग करने का निर्देश दिया है.

उन्हें विशेष रूप से कोरोना वायरस के कारण सैनिटाइजर की व्यवस्था तथा मास्क लगाने की स्थिति का निरीक्षण करना होगा, जो व्यक्ति या दुकानदार मास्क नहीं लगाएगा उसका कोविड-19 महामारी अधिनियम के तहत चालान करते हुए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करे.

इस संबंध में एडीएम रमेश चंद्र ने सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक भी किया है तथा उन्हें मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है. साथ ही दुकान एवं बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाना भी सुनिश्चित करना होगा. बैठक में अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना के 35 नये मामले, एक्टिव केस की संख्या बढ़ी; कुल मामले 300 के करीब

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/corona-virus-shops-in-basti-uttar-pradesh-did-not-make-these-arrangements-the-challan-will-be-invoiced-dm-ordered/article-3866
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है