बस्ती में 237 कोरोना केस: DM Basti ने की अपील, कहा- लड़ाई आपके सहयोग के बिना जीतना मुश्किल

Dm Basti2

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस (Basti Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने लोगों से अपील की है. उन्होंने  बस्ती के नागरिकों को सम्बोधित एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है.’ DM Basti ने कहा कि ‘बस्ती जनपद कोरोना से लड़ाई मज़बूती से लड़ रहा है।किसी को परेशान अथवा भयभीत होने की आवश्यकता नही है परंतु नागरिकों को अपनी ज़िम्मेदारी समझने की भी आवश्यकता है. ये लड़ाई आपके सहयोग के बिना जीतना मुश्किल होगा.’

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है. व्यवस्थित रूप से मेहनत कर सस्पेक्ट को चिन्हित कर उसका सैम्पल लेना अच्छे कार्य का घोतक है(पूर्वांचल में बस्ती ज़िले से ज़्यादा सैम्पल किसी ज़िले से नही गए है) और इसके लिए बस्ती का हेल्थ डिपार्टमेंट बधाई का पात्र है.’

DM Basti ने कहा कि ‘ज़्यादा सैम्पल लेने और टेस्ट कराने से से केसेज़ का आयडेंटिफ़िकेशन होना(आम बोलचाल की भाषा में केसेज़ का बढ़ना)लाज़मी है. समझने की ज़रूरत है की समय पर चिह्नांकन से कोरोना संक्रमण रुकता है.’

रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

8 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व लेखपाल और रिश्तेदारों पर उठे सवाल यह भी पढ़ें: 8 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व लेखपाल और रिश्तेदारों पर उठे सवाल

बता दें जिले में संक्रमितों की संख्या 237 पहुंच गई जिसमें 183 एक्टिव हैं, 6 की मौत हो चुकी है और 46 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. मंडलायुक्त के आवास पर तैनात रसोइये की  सैंपलिंग 28 मई को कराई गई थी. बुधवार को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 150 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 113 लोग निगेटिव पाए गए जबकि 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कमिश्नर आवास तक पहुंचा Covid19, अब तक 237 संक्रमित

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jun 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती में 237 कोरोना केस: DM Basti ने की अपील, कहा- लड़ाई आपके सहयोग के बिना जीतना मुश्किल

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस (Basti Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने लोगों से अपील की है. उन्होंने  बस्ती के नागरिकों को सम्बोधित एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है.’ DM Basti ने कहा कि ‘बस्ती जनपद कोरोना से लड़ाई मज़बूती से लड़ रहा है।किसी को परेशान अथवा भयभीत होने की आवश्यकता नही है परंतु नागरिकों को अपनी ज़िम्मेदारी समझने की भी आवश्यकता है. ये लड़ाई आपके सहयोग के बिना जीतना मुश्किल होगा.’

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है. व्यवस्थित रूप से मेहनत कर सस्पेक्ट को चिन्हित कर उसका सैम्पल लेना अच्छे कार्य का घोतक है(पूर्वांचल में बस्ती ज़िले से ज़्यादा सैम्पल किसी ज़िले से नही गए है) और इसके लिए बस्ती का हेल्थ डिपार्टमेंट बधाई का पात्र है.’

DM Basti ने कहा कि ‘ज़्यादा सैम्पल लेने और टेस्ट कराने से से केसेज़ का आयडेंटिफ़िकेशन होना(आम बोलचाल की भाषा में केसेज़ का बढ़ना)लाज़मी है. समझने की ज़रूरत है की समय पर चिह्नांकन से कोरोना संक्रमण रुकता है.’

बता दें जिले में संक्रमितों की संख्या 237 पहुंच गई जिसमें 183 एक्टिव हैं, 6 की मौत हो चुकी है और 46 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. मंडलायुक्त के आवास पर तैनात रसोइये की  सैंपलिंग 28 मई को कराई गई थी. बुधवार को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 150 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 113 लोग निगेटिव पाए गए जबकि 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कमिश्नर आवास तक पहुंचा Covid19, अब तक 237 संक्रमित

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/corona-virus-in-basti-dm-basti-appeals-says-battle-is-difficult-to-win-without-your-cooperation/article-3644
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है