बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने पेट्रोल पम्पों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गरीबों की मुश्किलें बढी, देंगे करारा जबाब-बृजेश कुमार आर्य

basti congress

बस्ती . अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दो पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा.

दक्षिण दरवाजा के निकट स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते  हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक, सामाजिक मोर्चे पर सबसे बुरी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण मंहगाई बेतहाशा बढ रही है और कोरोना काल में मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आम जनता की आवाजों को लगातार अनसुना किया जा रहा है. कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता इसका करारा जबाब देंगे.

इसी कड़ी में नगर बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुये अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि भाजपा सर्वधिक कर वसूलने वाली सरकार है और उनकी इस कार्य शैली ने गरीबों, वंचितों की मुश्किलें बढा दी है. दिहाड़ी, कृषि क्षेत्र का मजदूर, बेरोजगार सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और केन्द्र व यूपी की सरकार उपलब्धियों का झूठा ढोल पीट रही है. मतदाता परिवर्तन का मन बना चुके हैं.

UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी यह भी पढ़ें: UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी

लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिक्रियायें दी है कि बढ़ती मंहगाई के लिये सरकार की जन विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं.

Basti News: सेंट बेसिल स्कूल में मनमानी का आरोपः अधिवक्ता ने डीएम को पत्र देकर किया कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: सेंट बेसिल स्कूल में मनमानी का आरोपः अधिवक्ता ने डीएम को पत्र देकर किया कार्रवाई की मांग

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से संजय कुमार ‘मुकेश’, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अमर बहादुर शुक्ल, रामचन्द्र चौहान, दीपक पाण्डेय, विजय कुमार, श्याम, अंकित कुमार, दीपक पाण्डेय, अभय भारती, जितेन्द्र गौतम, गुलाम मोहम्मद आदि शामिल रहे. 

Basti News: काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jul 2021 By Bhartiya Basti

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने पेट्रोल पम्पों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गरीबों की मुश्किलें बढी, देंगे करारा जबाब-बृजेश कुमार आर्य

बस्ती . अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दो पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा.

दक्षिण दरवाजा के निकट स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते  हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक, सामाजिक मोर्चे पर सबसे बुरी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण मंहगाई बेतहाशा बढ रही है और कोरोना काल में मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आम जनता की आवाजों को लगातार अनसुना किया जा रहा है. कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता इसका करारा जबाब देंगे.

इसी कड़ी में नगर बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुये अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि भाजपा सर्वधिक कर वसूलने वाली सरकार है और उनकी इस कार्य शैली ने गरीबों, वंचितों की मुश्किलें बढा दी है. दिहाड़ी, कृषि क्षेत्र का मजदूर, बेरोजगार सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और केन्द्र व यूपी की सरकार उपलब्धियों का झूठा ढोल पीट रही है. मतदाता परिवर्तन का मन बना चुके हैं.

लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिक्रियायें दी है कि बढ़ती मंहगाई के लिये सरकार की जन विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं.

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से संजय कुमार ‘मुकेश’, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अमर बहादुर शुक्ल, रामचन्द्र चौहान, दीपक पाण्डेय, विजय कुमार, श्याम, अंकित कुमार, दीपक पाण्डेय, अभय भारती, जितेन्द्र गौतम, गुलाम मोहम्मद आदि शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/congress-launched-a-signature-campaign-on-petrol-pumps-in-protest-against-rising-inflation/article-7210
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है