श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिये कांग्रेस ने लगाया 1 हजार बस, अनुमति के लिये सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुये अंकुर वर्मा ने कहा कि साधन न होने के कारण दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, पंजाब सहित देश के अनेक हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रमिक सपरिवार इस भीषण गर्मी में पैदल यात्रा करने को अभिशप्त है. ऐसे में कांग्रेंस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिये कांग्रेस की ओर से एक हजार बसों को चलाये जाने की अनुमति मांगा है. दुर्भाग्य से अभी तक सरकार और शासन स्तर पर अनुमति नहीं मिल सकी है और श्रमिक जान पर खेलकर यात्रा करने को मजबूर है. मांग किया कि मजदूरों के हित में तत्काल प्रभाव से बसों को चलाने हेतु अनुमति प्रदान किया जाय. कहा कि अब तक 60 से अधिक श्रमिक हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं. सरकार मानवीय संवेदना के स्तर पर कांग्रेंस की ओर से बसों को चलाने की शीघ्र अनुमतिदे जिससे श्रमिकों को उनके गृह जनपदों तक सुरक्षित भेजा जा सके.
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ प्रेमशंकर द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, अनिल कुमार भारती, सचिन शुक्ल, विकास वर्मा, अलीम अख्तर, लवकुश, अभिषेक सिंह, आदि शामिल रहे. ज्ञापन सौपते समय शारीरिक दूरी का कडाई से पालन किया गया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है