स्काउट गाइड का कार्य सराहनीय-सीडीओ

स्काउट गाइड का कार्य सराहनीय-सीडीओ
85

संवाददाता- बस्ती (भाब Basti News). अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड बस्ती एवं जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर राजकीय कन्या इण्टर में स्काउट गाइड ने लगाया निःशुल्क जल प्याऊ.मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने काउंसलिग स्थल का निरीक्षण किया. स्काउट गाइड द्वारा किये जा रहे जल सेवा को सराहा,कहा कि दूर दूर से आये प्रतिभागियों को पानी पिलाना स्काउट गाइड का सराहनीय कार्य है. अपर जिला मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र ने कहा कि विभिन्न जनपदों से आये अभ्यर्थियों के लिए जल प्याऊ स्टाल सराहनीय है.

जिला मुख्यायुक्त,जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजभूषण मौर्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह आदि का सहयोग रहा.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है