कैमरों की नजर में होगी बसों की सफाई
संवाददाता- बस्ती (आभा). बस अड्डों व उनकी कार्यशालाओं में अब बसों की निगहबानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी. साथ ही बसों की धुलाई से लेकर सैनेटाइजेशन तक की पूरी प्रक्रिया कैमरों में कैद करने के बाद मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी.
पहली जून से बसों का संचालन आम यात्रियों के लिए शुरू तो कर दिया गया है लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने जरूरी एहतियात बरतने व अलग से कुछ अति आवश्यक गाइडलाइन भी जारी किया है.
सीट पर क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को सवार करने की अनुमति है. एआरएम, बस्ती डिपो आर.पी. सिंह ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार व्यवस्था बनाई जा रही है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है