चित्रांश क्लब मण्डल इकाई गठित, अमृत पाल अध्यक्ष, अविनाश महामंत्री बने
बस्ती . शनिवार को चित्रांश क्लब की बैठक संस्थापक राजेश चित्रगुप्त के आवास पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सम्पन्न हुई. बैठक में कोरोना संक्रमण काल के दौरान क्लब पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना के साथ ही सर्व सम्मत से मण्डलीय चित्रांश क्लब का विस्तार करते हुये अमृतपाल सिंह सनम को अध्यक्ष, अविनाश श्रीवास्तव को मण्डल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया.
संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि अब हमें कोरोना के बीच जीने की आदत डालनी होगी. संकट के समय में सेवा का दायित्व और बढ गया है. यह प्रयास रहे कि कोई परिवार भूखा न सोये, स्थानीय संसाधन से उनका हर संभव सहयोग किया जाय.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है