बस्ती के हर्रैया ब्लॉक में बाल क्रीड़ा महोत्सव: दौड़ और कबड्डी में बच्चों ने मारी बाजी

हर्रैया ब्लाक के अशोकपुर न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहपुर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौधरी और विशिष्ट अतिथि एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल एवं रवीश कुमार मिश्र ने फीता काटकर किया।

अतिथियों ने खेल प्रभारी, आयोजक और रेफरी को कैप और सीटी देकर उनका हौंसला बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास होता है। खेल द्वारा बच्चे टीम वर्क, अनुशासन और समस्या-समाधान जैसे जरूरी सामाजिक और भावनात्मक कौशल सीखते हैं।

कहा कि जैसे पढ़ाई जरूरी है, वैसे ही खेलकूद भी जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। आधुनिक दौर में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि कैरियर निर्माण का जरिया भी बन गया है। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की जैतून निशा प्रथम, सहसरांव की अंकिता वर्मा द्वितीय और जमुनहा कला की नैन्सी तृतीय स्थान पर रहीं।

बस्ती में NEET और NET पेपर लीक पर विरोध, NTA को भंग करने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में NEET और NET पेपर लीक पर विरोध, NTA को भंग करने की मांग

50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जुड़ईपुर के मो. रियाज प्रथम, जमुनहा कला का अमर प्रजापति द्वितीय तथा बेलवरिया के सचिन तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में सहसराँव की अंकिता प्रथम, भैरोपुर की जैतून निशा द्वितीय और जमुनहा कला की नैन्सी तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में जुड़ईपुर के मो. रियाज प्रथम, श्रीपतपुर के गुलाम अहमद द्वितीय और जमुनहा कला के अमर प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।

बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन यह भी पढ़ें: बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन

प्राथमिक स्तर कबड्डी बालिका वर्ग में चमरहिया विजेता तथा सहसराँव उपविजता और बालक वर्ग में भैरोपुर विजेता तथा श्रीपतपर उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहपुर की ऋचा, सना अंसारी और राधिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बरहपुर के सहबान अली प्रथम, जमुनहा कला के शिवा द्वितीय तथा मनिकरपुर के अनवर अहमद तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक कबड्डी बालिका वर्ग में बरहपुर विजेता तथा कुर्थिया उपविजेता और बालक वर्ग में जमुनहा कला विजेता तथा बरहपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में न्याय पंचायत प्रभारी आनंद कुमार, खेल प्रभारी प्रीति त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, पुजारी वर्मा, राम भवन यादव, प्रभाकर ने सहयोग किया। प्रतियोगिता का संचालन पूर्व एआरपी संदीप सिंह ने किया।

बस्ती मंडल में मदरसा रिजविया के अवैध शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती मंडल में मदरसा रिजविया के अवैध शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक की मांग

   इस अवसर पर राम पियारे, प्रेम सागर, राकेश कुमार, राम बालक, मनोज उपाध्याय, अर्जुन प्रसाद, सुनील वर्मा, भारती शुक्ला, दिनेश मौर्य, मनोज यादव, राजकुमार, अमित वर्मा, धर्मेन्द्र प्रताप, सुरभि पटेल, अंजनी शुक्ला, सीमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Nov 2025 By Vikas kumar

बस्ती के हर्रैया ब्लॉक में बाल क्रीड़ा महोत्सव: दौड़ और कबड्डी में बच्चों ने मारी बाजी

हर्रैया ब्लाक के अशोकपुर न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहपुर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौधरी और विशिष्ट अतिथि एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल एवं रवीश कुमार मिश्र ने फीता काटकर किया।

अतिथियों ने खेल प्रभारी, आयोजक और रेफरी को कैप और सीटी देकर उनका हौंसला बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास होता है। खेल द्वारा बच्चे टीम वर्क, अनुशासन और समस्या-समाधान जैसे जरूरी सामाजिक और भावनात्मक कौशल सीखते हैं।

कहा कि जैसे पढ़ाई जरूरी है, वैसे ही खेलकूद भी जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। आधुनिक दौर में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि कैरियर निर्माण का जरिया भी बन गया है। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की जैतून निशा प्रथम, सहसरांव की अंकिता वर्मा द्वितीय और जमुनहा कला की नैन्सी तृतीय स्थान पर रहीं।

50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जुड़ईपुर के मो. रियाज प्रथम, जमुनहा कला का अमर प्रजापति द्वितीय तथा बेलवरिया के सचिन तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में सहसराँव की अंकिता प्रथम, भैरोपुर की जैतून निशा द्वितीय और जमुनहा कला की नैन्सी तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में जुड़ईपुर के मो. रियाज प्रथम, श्रीपतपुर के गुलाम अहमद द्वितीय और जमुनहा कला के अमर प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।

प्राथमिक स्तर कबड्डी बालिका वर्ग में चमरहिया विजेता तथा सहसराँव उपविजता और बालक वर्ग में भैरोपुर विजेता तथा श्रीपतपर उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहपुर की ऋचा, सना अंसारी और राधिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बरहपुर के सहबान अली प्रथम, जमुनहा कला के शिवा द्वितीय तथा मनिकरपुर के अनवर अहमद तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक कबड्डी बालिका वर्ग में बरहपुर विजेता तथा कुर्थिया उपविजेता और बालक वर्ग में जमुनहा कला विजेता तथा बरहपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में न्याय पंचायत प्रभारी आनंद कुमार, खेल प्रभारी प्रीति त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, पुजारी वर्मा, राम भवन यादव, प्रभाकर ने सहयोग किया। प्रतियोगिता का संचालन पूर्व एआरपी संदीप सिंह ने किया।

   इस अवसर पर राम पियारे, प्रेम सागर, राकेश कुमार, राम बालक, मनोज उपाध्याय, अर्जुन प्रसाद, सुनील वर्मा, भारती शुक्ला, दिनेश मौर्य, मनोज यादव, राजकुमार, अमित वर्मा, धर्मेन्द्र प्रताप, सुरभि पटेल, अंजनी शुक्ला, सीमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/children-won-in-childrens-sports-festival-race-and-kabaddi-in/article-23482
On
Tags:

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है