व्यापार मण्डल ने सौंपा उद्योग मंत्री को ज्ञापन, राहत देने की मांग

2 1 13

बस्ती (Basti News) .प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय शिबलू ने बताया कि लॉक डाउन के कारण व्यापारियों, उद्यमियों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. उन्हें शासन स्तर पर राहत और सहयोग दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला के साथ उद्योग मंत्री सतीश महाना को ज्ञापन सौंपा गया.

अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय शिबलू ने बताया कि उद्योग मंत्री सतीश महाना से विभिन्न विन्दुओं पर विस्तार से वार्ता हुई जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित लघु उद्योग विकसित करने, व्यापारियों, उद्यमियों को लॉक डाउन के समय में जीएसटी से राहत एवं बिजली का बिल न लिये जाने, बैंक कर्ज पर तीन माह का व्याज माफ किये जाने आदि की मांग शामिल है. उद्योग मंत्री ने सभी बिन्दुओं पर विचार कर सहयोग का आश्वासन दिया. पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन की राष्ट्रीय पत्रिका भेंट किया.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/business-board-entrusted-memorandum-to-industries-minister-demanding-relief/article-3809
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है