दबंगों ने पीटा, एसपी से लगाया न्याय की गुहार
एसपी को दिये पत्र में देवीलाल ने कहा है कि गांव के ही किशुन, राम विशुन पुत्र राम पियारे, रामखेलावन पुत्र वंशराज आदि ने पुरानी रंजिश के कारण गत 17 मई को जब लोग खेतों में काम करने जा रहे थे देवीलाल कें पुत्र राजन, रंगीलाल, भाई बासुदेव एवं उनकी बेटी मीना, पुत्र चन्द्रभान को लाठी डंडा, धारदार हथियार , लोहे के राड़ से बुरी तरह से मारा पीटा. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी प्रकार से उनकी जान बच गई.
देवीलाल ने घटना की सूचना लालगंज पर थाने पर दिया और 2 गंभीर घायल चन्द्रभान और बासुदेव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. देवीलाल के अनुसार थानाध्यक्ष लालगंज तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज करने की बात कर रहे हैं जबकि मामला गंभीर है और उनका परिवार डरा सहमा है. देवीलाल ने दोषियों के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के गिरफ्तारी, घायलों के चोटों का मुआयना कराने और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है