जारी है श्रमिकों की सेवा, भाजपा नगर अध्यक्ष ने कराया भोजन, जलपान

जारी है श्रमिकों की सेवा, भाजपा नगर अध्यक्ष ने कराया भोजन, जलपान
5 8

बस्ती . चिलचिलाती धूप में श्रमिक अपनों घरों को जाने के लिये सफर जारी रखे हुये हैं. धन की कमी और लॉक डाउन के कारण वे जिन्दगी के लिये जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं ऐसे कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के संयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल के दिशा निर्देश पर श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला जारी हैै. बुधवार को बड़े बन के निकट बस, ट्रक, आटो, मोटर साईकिल व पैदल, विभिन्न साधनों से आ रहे श्रमिकों में भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया.

भाजपा नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने कहा कि लॉक डाउन के बाद से ही लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा जारी है. जब तक संभव होगा यह सिलसिला जारी रखा जायेगा. उन्होने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही श्रमिक स्पेशल टेªन एवं राज्य सरकार के बस से ही सुरक्षित यात्रा करें. जिन्दगी अनमोल है, इसे खतरे में न डालें. श्रमिकों को भोजन व जलपान कराने में हरिमोहन, जितेन्द्र यादव, रमेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, रोहन साहू, भल्लू, अजय चौधरी, झिनकान, संजय अग्रहरि, वैभव श्रीवास्तव, हर्ष, प्रमोद गौड़, सागर, अमीरचंद गुप्ता, गुड्डू विश्वकर्मा गौरव साहू आदि ने योगदान दिया.

« of 11 »
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है