भाजपा नेता जितेन्द्र ने किया निर्मली कुण्ड में जलापूर्ति कराने की मांग
इसी कड़ी में ज्ञापन के द्वारा भाजपा नेता ने वार्ड में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने, जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग किया. जितेन्द्र यादव ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि यदि मोटर की मरम्मत करा दिया जाय तो कुण्ड मे जलापूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी. उन्होने निर्मली कुण्ड के निकट सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग किया जिससे पर्व, त्यौहार, मेला आदि के समय असुविधा न होने पाये.
भाजपा नेता जितेन्द्र ने किया निर्मली कुण्ड में जलापूर्ति कराने की मांग
बस्ती (Basti News). नगर पालिका क्षेत्र के सुर्तीहट्टा वार्ड नम्बर 7 में स्थित ऐतिहासिक निर्मली कुण्ड भीषण गर्मी के मौसम में सूखने के कगार पर है. यदि शीघ्र निर्मली कुण्ड में जल की व्यवस्था न की गई तो मछलिया व अन्य जीव जन्तु दम तोड़ देने को मजबूर हांेगे. भारतीय जनता पार्टी नेता जितेन्द्र यादव ने इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से निर्मलीकुण्ड परिसर में रखे खराब मोटर की मरम्मत कराकर कुण्ड में जलापूर्ति कराने की मांग किया.
इसी कड़ी में ज्ञापन के द्वारा भाजपा नेता ने वार्ड में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने, जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग किया. जितेन्द्र यादव ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि यदि मोटर की मरम्मत करा दिया जाय तो कुण्ड मे जलापूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी. उन्होने निर्मली कुण्ड के निकट सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग किया जिससे पर्व, त्यौहार, मेला आदि के समय असुविधा न होने पाये.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है