भानपुर: कोरोना संदिग्ध मानकर युवक को रेफर किया बड़े अस्पताल, मौके पर हुई मौत; CHC सील

Coronaindia

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के भानपुर (Bhanpur Basti) CHC पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इलाज कराने आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्प्ताल में ही दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9.30 के करीब 25 वर्षीय युवक इलाज के लिए भानपुर CHC पहुंचा. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई.

भानपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने बताया कि जब युवक अस्पताल आया तभी उसकी हालत गंभीर थी. उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही तेज बुखार भी था. डॉक्टर ने जानकारी दी कि हमने युवक को कोरोना संदिग्ध मान कर जिला अस्पताल के लिए रेफऱ कर दिया था लेकिन एंबुलेंस आने ही वाली थी कि युवक की मौत हो गई.

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र से बस्ती लौटा था. शव से सैंपलिंग कर के जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे अस्पताल को सील कर सैनेटाजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

बताया गया कि युवक के साथ आए और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किये जाने की व्यवस्था की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना वायरस के 4 नये मामले, 147 पहुंची संक्रमितों की संख्या

« of 11 »
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 May 2020 By Bhartiya Basti

भानपुर: कोरोना संदिग्ध मानकर युवक को रेफर किया बड़े अस्पताल, मौके पर हुई मौत; CHC सील

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के भानपुर (Bhanpur Basti) CHC पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इलाज कराने आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्प्ताल में ही दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9.30 के करीब 25 वर्षीय युवक इलाज के लिए भानपुर CHC पहुंचा. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई.

भानपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने बताया कि जब युवक अस्पताल आया तभी उसकी हालत गंभीर थी. उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही तेज बुखार भी था. डॉक्टर ने जानकारी दी कि हमने युवक को कोरोना संदिग्ध मान कर जिला अस्पताल के लिए रेफऱ कर दिया था लेकिन एंबुलेंस आने ही वाली थी कि युवक की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र से बस्ती लौटा था. शव से सैंपलिंग कर के जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे अस्पताल को सील कर सैनेटाजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बताया गया कि युवक के साथ आए और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किये जाने की व्यवस्था की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में कोरोना वायरस के 4 नये मामले, 147 पहुंची संक्रमितों की संख्या

« of 11 »
https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bhanpur-basti-a-young-man-corona-suspected-died-on-the-spot-bhanpur-chc-seal/article-3553
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है