यूपी के बस्ती में नगर पालिका की न के बाद BDA आया आगे, बदल जाएगी इस सड़क की तस्वीर, खर्च होंगे करोड़ों

Basti News:

malviya road basti to nehru tiraha basti

Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में मालवीय रोड से रोडवेज स्थित नेहरू तिराहा वाली रोड को बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती न तो न कर दी लेकिन अब बस्ती विकास प्राधिकरण के बढ़ते कदम ने इस सड़क की तस्वीर और तकदीर बदलने का फैसला कर लिया है. 

इस सड़क को लेकर 2.32 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार हो गया है. टेंडर की प्रक्रिया शुरू होते ही रोड बनने का रास्ता क्लियर हो जाएगा. इस संदर्भ में बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव प्रतिपाल चौहान ने कहा कि सड़क का इस्टीमेट तैयार हो गया है. जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा. 

बता दें 11 मीटर चौड़ी इस सड़क की हालत एकदम खराब हो चुकी है. लोग सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों में गोते लगा रहे हैं इसका अंदाजा नहीं लगता. कभी अगर लाइट चली और नगर पालिका की लाइट्स बुझ गईं और दुर्भाग्य से आपकी गाड़ी की लाइट भी खराब है तो गड्ढों से बचने के लिए मोबाइल के टॉर्च की रोशनी ही अंतिम सहारा है. 

बस्ती में प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्र यह भी पढ़ें: बस्ती में प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्र

इस सड़क पर सालों पहले बने डिवाइडर की भी स्थिति खराब है. बस्ती विकास प्राधिकरण की पिछली बैठक में ही इस सड़क को बनाने के लिए मंजूरी मिल गई थी. जानकारी के अनुसार डिवाइडर भी बस्ती विकास प्राधिकरण ही बनवाएगा. 10 साल पहले नगर पालिका ने इस सड़क पर डिवाइडर बनवाया था.

बस्ती में जबरन लगाए गए स्मार्ट मीटर, हटाने और बिल माफ करने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में जबरन लगाए गए स्मार्ट मीटर, हटाने और बिल माफ करने की मांग

तीन-तीन फुट के हैं फुटपाथ
इस सड़क के दोनों ओर तीन-तीन मीटर के फुटपाथ हैं. फुटपाथ भी अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं. चूंकि इस रास्ते से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें और अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं ऐसे में इसके रखरखाव की जरूरत ज्यादा होती है. यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ता है.

UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

बस्ती विकास प्राधिकरण की तैयारी है कि दीपावली और दशहरा के मद्देनजर इस सड़के को चलने योग्य  बना दिया जाएगा ताकि त्योहारों में लोगों की आमद रफ्त में कोई दिक्कत न हो. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Sep 2024 By Vikas kumar

यूपी के बस्ती में नगर पालिका की न के बाद BDA आया आगे, बदल जाएगी इस सड़क की तस्वीर, खर्च होंगे करोड़ों

Basti News:

Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में मालवीय रोड से रोडवेज स्थित नेहरू तिराहा वाली रोड को बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती न तो न कर दी लेकिन अब बस्ती विकास प्राधिकरण के बढ़ते कदम ने इस सड़क की तस्वीर और तकदीर बदलने का फैसला कर लिया है. 

इस सड़क को लेकर 2.32 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार हो गया है. टेंडर की प्रक्रिया शुरू होते ही रोड बनने का रास्ता क्लियर हो जाएगा. इस संदर्भ में बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव प्रतिपाल चौहान ने कहा कि सड़क का इस्टीमेट तैयार हो गया है. जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा. 

बता दें 11 मीटर चौड़ी इस सड़क की हालत एकदम खराब हो चुकी है. लोग सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों में गोते लगा रहे हैं इसका अंदाजा नहीं लगता. कभी अगर लाइट चली और नगर पालिका की लाइट्स बुझ गईं और दुर्भाग्य से आपकी गाड़ी की लाइट भी खराब है तो गड्ढों से बचने के लिए मोबाइल के टॉर्च की रोशनी ही अंतिम सहारा है. 

इस सड़क पर सालों पहले बने डिवाइडर की भी स्थिति खराब है. बस्ती विकास प्राधिकरण की पिछली बैठक में ही इस सड़क को बनाने के लिए मंजूरी मिल गई थी. जानकारी के अनुसार डिवाइडर भी बस्ती विकास प्राधिकरण ही बनवाएगा. 10 साल पहले नगर पालिका ने इस सड़क पर डिवाइडर बनवाया था.

तीन-तीन फुट के हैं फुटपाथ
इस सड़क के दोनों ओर तीन-तीन मीटर के फुटपाथ हैं. फुटपाथ भी अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं. चूंकि इस रास्ते से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें और अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं ऐसे में इसके रखरखाव की जरूरत ज्यादा होती है. यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ता है.

बस्ती विकास प्राधिकरण की तैयारी है कि दीपावली और दशहरा के मद्देनजर इस सड़के को चलने योग्य  बना दिया जाएगा ताकि त्योहारों में लोगों की आमद रफ्त में कोई दिक्कत न हो. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-vikas-pradhikaran-will-build-a-road-from-malviya-road-to-nehru-tiraha-in-basti-up/article-15177
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है