सपा युवजन सभा की समीक्षा बैठक में बूथ स्तर की मजबूती पर जोर

सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन के लिये आगे आयें युवा- उदय प्रकाश

सपा युवजन सभा की समीक्षा बैठक में बूथ स्तर की मजबूती पर जोर
samajwadi party basti vidhansabha chunav 2022

बस्ती. समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा किया. कहा कि समाजवादी सोच के लोग सत्ता के उत्पीड़न व जबरिया जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख पद भाजपा द्वारा हथिया लेने से भयभीत होने वाले नहीं है. युवजन सभा बूथ स्तर पर लगातार समीक्षा करती रहे और अन्याय, अराजकता के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज करें.

उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उनकी ताकत से ही पार्टी विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी. बताया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से संवाद बनाये, मतदाता का स्वयं निरीक्षण कर लें और खामियां हो तो दुरूस्त करायें. जन समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखें.

पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि  युवजन सभा पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है और युवा साईकिल यात्रा के साथ ही जन-जन तक पार्टी के रीति, नीति, लक्ष्य से लोगों को अवगत करायें. बूथ की मजबूती से ही सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन संभव है.

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने सांगठनिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दिया. कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ ही जनहित के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है.

हर्रैया में 5.93 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास यह भी पढ़ें: हर्रैया में 5.93 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अविनाश विद्यार्थी, राम भगत, राजू यादव, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, तालेबान यादव, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अनमोल श्रीवास्तव,  नसीबुल्लाह, प्रशान्त यादव, रजनीश यादव,  अब्दुल रहमान, सुजीत कुमार यादव, रामवृक्ष यादव, मो. हारिश, ऋतिक शुक्ल, शिवम तिवारी, भोला पाण्डेय, सुशील यादव, बब्लू निषाद, हरीश यादव, मान सिंह यादव, राम जनक, रविन्द्र यादव, उदय यादव, मो. अकरम, अजय पाण्डेय, जर्सी यादव, अरविन्द यादव, अकरम अंसारी, यशपाल सिंह, इन्द्रजीत यादव, विवेक कुमार, दीपक आर्य, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे. 

बस्ती में याद किए गए पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी, सपा नेताओं ने गिनाए समाजवाद में योगदान यह भी पढ़ें: बस्ती में याद किए गए पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी, सपा नेताओं ने गिनाए समाजवाद में योगदान

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है