महंगाई, मूल्य वृद्धि के सवाल पर कांग्रेस की पद यात्रा 10 अगस्त को

गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी का बंटाधार किया- देवेन्द्र श्रीवास्तव

महंगाई, मूल्य वृद्धि के सवाल पर कांग्रेस की पद यात्रा 10 अगस्त को
devendra shrivastava congress basti

बस्ती . डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती मंहगाई के सवाल को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार 10 को अगस्त को अगस्त क्रान्ति के अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के गन्ना विकास इण्टर कालेज मुण्डेरवा से किसान तिराहे तक पद यात्रा निकाली जायेगी. पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये गांव- गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद बनाया जा रहा है.

कांग्रेस नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी को लेकर लोगों में आक्रोश है और भाजपा सरकार को लेकर सभी वर्गो में गुस्सा है. अब लोग मन बनाने लगे है कि कांग्रेस की पुनः मजबूत सरकार बने जिससे समस्याओं से मुक्ति मिल सके. बोदवल, टिकरिया, हल्लौर नगरा, अमानाबाद, जय विजय सहित अनेक क्षेत्रों में सघन सम्पर्क के दौरान देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश के विकास के स्वरूप का बंटाधार कर दिया. कांग्रेस की सरकार में जो उद्योग लगे थे उन्हें राजनीतिक साजिश से बंद करा दिया गया.

मंगलवार 10 को अगस्त को बड़ी संख्या में लोग पद यात्रा में शामिल होंगे. सम्पर्क के दौरान देवेन्द्र श्रीवास्तव के साथ ब्लाक अध्यक्ष रामप्रीत चौधरी, लालजी पहलवान, महेन्द्र श्रीवास्तव, दिवाकर चौरसिया, अमरनाथ चौहान, आजम, बब्लू गौतम, प्रेमचन्द्र गुप्ता, शर्मिला, रेखा, माया, सुनीता आदि शामिल रहे.  

बस्ती नगर पालिका का विस्तार कब तक? अब लग रहीं ये अटकलें यह भी पढ़ें: बस्ती नगर पालिका का विस्तार कब तक? अब लग रहीं ये अटकलें

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है