बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव की चिट्ठी से शहर में हलचल, डीएम से कर दी बड़ी मांग, अब नहीं बनेगा ये फ्लाईओवर?

Basti News

mahendra nath yadav

Bast. News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में शुगर मिल के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर को लेकर सदर विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र नाथ यादव की एक चिट्ठी सामने आई है. इस चिट्ठी में विधायक ने कहा है कि अब इस फ्लाइओवर को बनवाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इसके पीछे वजह भी बताई है.

बस्ती जिलाधिकारी को लिखी चिट्ठी में विधायक ने कहा है कि चूंकि प्रस्तावित रूट पर रिंग रोड बन रहा है इसलिए अब बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग 198 और 197 के बीच फ्लाईओवर की जरूरत नहीं है.

डीएम को लिखी चिट्ठी में सदर  विधायक ने कहा है कि सादरपूर्वक अवगत कराना है कि बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग संख्या 198 एवं उसके पूर्व स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 197 के बीच से रिंग रोड निकल रही है एवं इस रिंगरोड पर मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे द्वारा चार लेन का ओवरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है जिसकी General Draw.ng रेलवे द्वारा 20th March, 2024 को स्वीकृत कर दी गई है.

लखनऊ में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर की लागत बढ़ी, अब ₹1435 करोड़ होंगे खर्च यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर की लागत बढ़ी, अब ₹1435 करोड़ होंगे खर्च

विधायक ने कहा- अब जरूरत नहीं...
विधायक ने लिखा है कि अतः स्थानीय नागरिकों की इच्छा एवं जनहित को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 198 पर ओवरब्रिज की आवश्यकता नहीं रह गई है इसलिए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 198 पर ओवरब्रिज के स्थान पर अंडरपास बनाने हेतु प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तरप्रदेश शासन, लखनऊ एवं महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को अपनी तरफ से जनहित में पत्र भेजने का कष्ट करें.

Basti News: सिटी पब्लिक स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत कर बढाया हौसला यह भी पढ़ें: Basti News: सिटी पब्लिक स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

विधायक ने यह चिट्ठी  17 अक्टूबर 2024 को लिखी थी. उन्होंने इसकी एक प्रतिलिपि राज्य सेतु निगम और महाप्रबंधक  पूर्वोत्तर रेलवे को भी भेजी है.

Basti News: समाजवादियों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को जयन्ती पर किया नमन्ः योगदान पर चर्चा यह भी पढ़ें: Basti News: समाजवादियों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को जयन्ती पर किया नमन्ः योगदान पर चर्चा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Nov 2024 By Vikas kumar

बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव की चिट्ठी से शहर में हलचल, डीएम से कर दी बड़ी मांग, अब नहीं बनेगा ये फ्लाईओवर?

Basti News

Bast. News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में शुगर मिल के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर को लेकर सदर विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र नाथ यादव की एक चिट्ठी सामने आई है. इस चिट्ठी में विधायक ने कहा है कि अब इस फ्लाइओवर को बनवाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इसके पीछे वजह भी बताई है.

बस्ती जिलाधिकारी को लिखी चिट्ठी में विधायक ने कहा है कि चूंकि प्रस्तावित रूट पर रिंग रोड बन रहा है इसलिए अब बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग 198 और 197 के बीच फ्लाईओवर की जरूरत नहीं है.

डीएम को लिखी चिट्ठी में सदर  विधायक ने कहा है कि सादरपूर्वक अवगत कराना है कि बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग संख्या 198 एवं उसके पूर्व स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 197 के बीच से रिंग रोड निकल रही है एवं इस रिंगरोड पर मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे द्वारा चार लेन का ओवरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है जिसकी General Draw.ng रेलवे द्वारा 20th March, 2024 को स्वीकृत कर दी गई है.

विधायक ने कहा- अब जरूरत नहीं...
विधायक ने लिखा है कि अतः स्थानीय नागरिकों की इच्छा एवं जनहित को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 198 पर ओवरब्रिज की आवश्यकता नहीं रह गई है इसलिए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 198 पर ओवरब्रिज के स्थान पर अंडरपास बनाने हेतु प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तरप्रदेश शासन, लखनऊ एवं महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को अपनी तरफ से जनहित में पत्र भेजने का कष्ट करें.

विधायक ने यह चिट्ठी  17 अक्टूबर 2024 को लिखी थी. उन्होंने इसकी एक प्रतिलिपि राज्य सेतु निगम और महाप्रबंधक  पूर्वोत्तर रेलवे को भी भेजी है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-sadar-mla-mahendra-nath-yadav-demands-to-not-make-rob-on-railway-track-in-basti/article-15969
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है