Basti Sadar Election 2022: महेंद्र नाथ यादव जीते, बीजेपी के दयाराम चौधरी को हराया, बस्ती में ढेर हुई BJP

mahendra nath yadav

Basti Sadar Election 2022: बस्ती में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. यहां की बस्ती सदर, महादेवा, रुधौली और कप्तानगंज में समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. वहीं बीजेपी को सिर्फ हर्रैया में सफलता मिली है. 

बस्ती में सदर से महेंद्रनाथ यादव, महादेवा से दूधराम, रुधौली से राजेंद्र चौधरी और कप्तागंज में अतुल चौधरी ने जीत दर्ज की है. वहीं हर्रैया में बीजेपी के अजय सिंह ने जीत दर्ज की है.

हर्रैया में निर्वतमान भाजपा विधायक अजय सिंह ने जीत दर्ज की. यहां शुरूआत में सपा के त्रयम्बकनाथ पाठक ने कडी टक्कर दी, मतों की गणना में कभी भाजपा आगे रही तो कभी सपा. लेकिन 22वें राउंड के बाद भाजपा ने जो बढत बनाई वह 15 हजार से अधिक वोटों की लीड पर पहुंच गई, इसके बाद सपा समर्थक मायूस दिखे.

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

रूधौली में भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल को कडी शिकस्‍त का सामना करना पडा. उनके विधायक पति संजय प्रताप जायसवाल के तमाम प्रयासों के बाद भी सपा के राजेन्द्र चौधरी 9881 से अधिक वोटों से जीत की ओर है1

मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल यह भी पढ़ें: मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल

कप्तानगंज विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल का दण्डवत होकर जनता से माफी मांगना भी काम नहीं आया. जनता ने उन्हे नकार दिया. उनकी जगह सपा से पहली बार चुनावी समर में भाग्य आजमाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी के पुत्र कविन्द्र उर्फ अतुल चौधरी ने 20 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं, अभी वोटों की गिनती जारी है.

महादेवा सुरक्षित सीट से सपा, सुभासपा गठबंधन प्रत्‍याशी दूधराम ने जीत दर्ज की. यहां से भाजपा प्रत्‍याशी निर्वतमान विधायक रवि सोनकर को हार का सामना करना पडा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
10 Mar 2022 By Bhartiya Basti

Basti Sadar Election 2022: महेंद्र नाथ यादव जीते, बीजेपी के दयाराम चौधरी को हराया, बस्ती में ढेर हुई BJP

Basti Sadar Election 2022: बस्ती में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. यहां की बस्ती सदर, महादेवा, रुधौली और कप्तानगंज में समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. वहीं बीजेपी को सिर्फ हर्रैया में सफलता मिली है. 

बस्ती में सदर से महेंद्रनाथ यादव, महादेवा से दूधराम, रुधौली से राजेंद्र चौधरी और कप्तागंज में अतुल चौधरी ने जीत दर्ज की है. वहीं हर्रैया में बीजेपी के अजय सिंह ने जीत दर्ज की है.

हर्रैया में निर्वतमान भाजपा विधायक अजय सिंह ने जीत दर्ज की. यहां शुरूआत में सपा के त्रयम्बकनाथ पाठक ने कडी टक्कर दी, मतों की गणना में कभी भाजपा आगे रही तो कभी सपा. लेकिन 22वें राउंड के बाद भाजपा ने जो बढत बनाई वह 15 हजार से अधिक वोटों की लीड पर पहुंच गई, इसके बाद सपा समर्थक मायूस दिखे.

रूधौली में भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल को कडी शिकस्‍त का सामना करना पडा. उनके विधायक पति संजय प्रताप जायसवाल के तमाम प्रयासों के बाद भी सपा के राजेन्द्र चौधरी 9881 से अधिक वोटों से जीत की ओर है1

कप्तानगंज विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल का दण्डवत होकर जनता से माफी मांगना भी काम नहीं आया. जनता ने उन्हे नकार दिया. उनकी जगह सपा से पहली बार चुनावी समर में भाग्य आजमाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी के पुत्र कविन्द्र उर्फ अतुल चौधरी ने 20 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं, अभी वोटों की गिनती जारी है.

महादेवा सुरक्षित सीट से सपा, सुभासपा गठबंधन प्रत्‍याशी दूधराम ने जीत दर्ज की. यहां से भाजपा प्रत्‍याशी निर्वतमान विधायक रवि सोनकर को हार का सामना करना पडा.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-sadar-election-2022-mahendra-nath-yadav-vidhayak-samajwadi-party-dayaram-chaudhary/article-9841
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है