बस्ती में कब तक ठीक होंगी रेड लाइट्स! ट्रैफिक अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी, लोगों से की खास अपील

Basti Traffic News

basti traffic news

Basti Traffic News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कई चौराहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. अस्पताल चौराहा, रोडवेज, कचहरी समेत कई इलाकों में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4-5 बजे तक जाम की समस्या रहती है. इसको लेकर भारतीय बस्ती ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से बात की. उन्होंने इस संदर्भ में कहा है कि एक हद तक समस्या सुधर रही है. कुछ मौकों पर जहां दिक्कते हैं उसे ठीक करने का प्रयास जारी है.

भारतीय बस्ती डॉट कॉम के संवाददाता शम्भूनाथ गुप्ता से विशेष बातचीत में बस्ती में तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अवधेश तिवारी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि व्यवस्था नहीं चल रही है. थोड़ा दबाव है लेकिन व्यवस्था चरमराई नहीं है.

अवधेश तिवारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने वाले, खास तौर से युवावर्ग प्रवर्तन की कार्रवाई से बचने के लिए भागने की कोशिश करते हैं. लोग हेलमेट नहीं लगाते हैं. जब हम उन्हें पकड़ने के लिए कोशिश करते हैं तो वह भागने लगते हैं.

Basti News: आवास योजना की फाइलों को निस्तारित कराने की मांगः पूर्व विधायक ने डीएम को भेजा पत्र यह भी पढ़ें: Basti News: आवास योजना की फाइलों को निस्तारित कराने की मांगः पूर्व विधायक ने डीएम को भेजा पत्र

बस्ती में सिग्नल लाइट्स काम न करने पर अवधेश तिवारी ने कहा कि सिग्नलिंग का काम नगर पालिका के हाथ में है. इसके लिए पूर्व में भी कई मौकों पर पत्राचार किया जा चुका है. जब तक लाइट्स का काम नहीं सही होता है तब तक ट्रैफिक के जवान मैनुअली ट्रैफिक का आवागमन बेहतर करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की राह पर अखिलेश! चुनाव से पहले यूपी में अपनाया ये तरीका यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की राह पर अखिलेश! चुनाव से पहले यूपी में अपनाया ये तरीका

अधिकारी ने युवा वर्ग से अपील की है कि वह ज्यादा तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

Basti News: टेट की अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों द्वारा  पातीः भेजने का अभियान जारी यह भी पढ़ें: Basti News: टेट की अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों द्वारा पातीः भेजने का अभियान जारी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Oct 2024 By Vikas kumar

बस्ती में कब तक ठीक होंगी रेड लाइट्स! ट्रैफिक अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी, लोगों से की खास अपील

Basti Traffic News

Basti Traffic News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कई चौराहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. अस्पताल चौराहा, रोडवेज, कचहरी समेत कई इलाकों में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4-5 बजे तक जाम की समस्या रहती है. इसको लेकर भारतीय बस्ती ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से बात की. उन्होंने इस संदर्भ में कहा है कि एक हद तक समस्या सुधर रही है. कुछ मौकों पर जहां दिक्कते हैं उसे ठीक करने का प्रयास जारी है.

भारतीय बस्ती डॉट कॉम के संवाददाता शम्भूनाथ गुप्ता से विशेष बातचीत में बस्ती में तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अवधेश तिवारी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि व्यवस्था नहीं चल रही है. थोड़ा दबाव है लेकिन व्यवस्था चरमराई नहीं है.

अवधेश तिवारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने वाले, खास तौर से युवावर्ग प्रवर्तन की कार्रवाई से बचने के लिए भागने की कोशिश करते हैं. लोग हेलमेट नहीं लगाते हैं. जब हम उन्हें पकड़ने के लिए कोशिश करते हैं तो वह भागने लगते हैं.

बस्ती में सिग्नल लाइट्स काम न करने पर अवधेश तिवारी ने कहा कि सिग्नलिंग का काम नगर पालिका के हाथ में है. इसके लिए पूर्व में भी कई मौकों पर पत्राचार किया जा चुका है. जब तक लाइट्स का काम नहीं सही होता है तब तक ट्रैफिक के जवान मैनुअली ट्रैफिक का आवागमन बेहतर करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

अधिकारी ने युवा वर्ग से अपील की है कि वह ज्यादा तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-up-when-will-the-red-lights-be-fixed-in-basti-traffic-officer-gave-important-information/article-15677
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है