यूपी के बस्ती शहर के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, भर लें पानी, चार्ज कर लें फोन, लैपटॉप, मोबाइल, गाड़ी

Basti News In Hindi:

यूपी के बस्ती शहर के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, भर लें पानी, चार्ज कर लें फोन, लैपटॉप, मोबाइल, गाड़ी
basti bijli news (1)

Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के कुछ इलाकों में बुधवार को पांच घंटे तक बिजली कटौती हो सकती है. विद्युत विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रंजीत चौराहा स्थित फीडर से पांच घंटे के लिए सप्लाई बाधित रहेगी. सुबह 10 बजे से दोपहर पांच बजे तक बस्ती के कुछ इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

दरअसल, बस्ती जिले के शहरी क्षेत्र स्थित 33/11के विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड से ट्रांसमीट 11 केवी रंजीत चौराहे के फीडर में बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक उन तारों को बदला जाएगा जो जर्जर स्थिति में हैं और खराब हो चुके हैं. ऐसे में बिजली सप्लाई नहीं हो पाएगी.

इन इलाकों में बाधित होगी सप्लाई
विद्युत विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि तारों को बदलने के काम के चलते मंगला महाकाली कॉलोनी, पिकौरा दत्तू राय, पिकौरा शिवगुलाम, शक्तिनगर, ब्राह्मण महासभा, पिकौर बख्श, त्रिपाठी गली, हाइडिल कॉलोनी, मालवीय रोड और आरपी सिंह की गली के इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी.

हर्रैया में 5.93 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास यह भी पढ़ें: हर्रैया में 5.93 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास

विद्युत विभाग ने कहा कि अगर तारों को बदलने का काम जल्दी पूरा हो जाएगा तो समय से पहले भी सप्लाई शुरू हो सकती है. ऐसे में आप सभी पानी भर लें, कपड़े प्रेस कर लें, गाड़ी, मोबाइल, लैपटॉप , इनवर्टर चार्ज कर लें और विद्युत की मदद से होने वाले अपने सभी काम 10 बजे से पहले निपटा लें.

बस्ती में याद किए गए पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी, सपा नेताओं ने गिनाए समाजवाद में योगदान यह भी पढ़ें: बस्ती में याद किए गए पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी, सपा नेताओं ने गिनाए समाजवाद में योगदान

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है