बस्ती हाईवे पर एक्सीडेंट:मोटरसाइकल सवार पति की मौत, पत्नी घायल

फाइल फोटो

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के बस्ती फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा के पास मोटरसाइकल सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे मोटरसाइकल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गयी.सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी व फुटहिया चौकी प्रभारी ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है.

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा निवासी 56 वर्षीय पन्नालाल अपनी पत्नी धनराजी को मोटरसाइकल पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहे थे.अभी वह नगर थाना क्षेत्र के बस्ती फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के पास पहुँचे ही थे कि बस्ती से फैजाबाद की तरह जा रही किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनके मोटरसाइकल मे ठोकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.पीछे बैठी उनकी पत्नी धनराजी मोटरसाइकल से उछलकर दूर जा गिरी जिससे वह भी मामूली रूप से घायल हो गयी.

सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर अरविन्द कुमार कोरी व फुटहिया चौकी प्रभारी रामदेव घटना स्थल पर पहुँच गये और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया.

बस्ती में प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्र यह भी पढ़ें: बस्ती में प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्र

बस्ती में पेंशनरों का बड़ा प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और OPS बहाली की उठी मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में पेंशनरों का बड़ा प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और OPS बहाली की उठी मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 Jun 2021 By Bhartiya Basti

बस्ती हाईवे पर एक्सीडेंट:मोटरसाइकल सवार पति की मौत, पत्नी घायल

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के बस्ती फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा के पास मोटरसाइकल सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे मोटरसाइकल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गयी.सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी व फुटहिया चौकी प्रभारी ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है.

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा निवासी 56 वर्षीय पन्नालाल अपनी पत्नी धनराजी को मोटरसाइकल पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहे थे.अभी वह नगर थाना क्षेत्र के बस्ती फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के पास पहुँचे ही थे कि बस्ती से फैजाबाद की तरह जा रही किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनके मोटरसाइकल मे ठोकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.पीछे बैठी उनकी पत्नी धनराजी मोटरसाइकल से उछलकर दूर जा गिरी जिससे वह भी मामूली रूप से घायल हो गयी.

सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर अरविन्द कुमार कोरी व फुटहिया चौकी प्रभारी रामदेव घटना स्थल पर पहुँच गये और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-in-hindi-accident-in-basti-futahiya-news/article-6877
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है