Basti News: भैंस के विवाद में पति की हत्या, पत्नी ने लगाया जान माल के रक्षा की गुहार
पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकवलिया पाली निवासिनी दुर्गावती ने भैंस के विवाद में उसके पति तिलकराम की हत्या मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और अपने और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
भीम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद ने मामले में जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया। कहा कि न्याय न मिला तो आन्दोलन किया जायेगा।
एसपी को दिये पत्र में दुर्गावती ने कहा है कि गत 8 अप्रैल को सुबह करीब 9.30 बजे उसकी भैंस विपक्षी घनश्याम के दरवाजे पर चली गयी पुरानी रंजिश के कारण घनश्याम पुत्र जेठू व मंजू पत्नी घनश्याम व उसका लड़का सिद्धार्थ उर्फ लकी पुत्र घनश्याम जैसे ही उसके पति तिलकराम भैंस पकड़ने उसके दरवाजे पर गये तीनो लोगों ने मिलकर ईट से कूच कर उसके पति की हत्या कर दिया। चीख सुनकर वह दौडी तो उसे भी ईट लेकर मारने के लिए दौड़े।
यह भी पढ़ें: Basti News: जयन्ती पर होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चाकिसी तरह से उसकी जान बची । मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से उसके पति को सीएचसी ले गयी जहां डाक्टर ने उसके पति को मृतक घोषित कर दिया। उससे घटना की तहरीर थाने पर दिया।
दुर्गावती ने कहा है कि अभियुक्त घनश्याम मंजू सिद्धार्थ अब उसे भी मार कर खत्म कर देने की धमकी दे रहे है । उसकी भैंस जिस घर पर है उसे भी धमकी दे रहे है ।
यह भी पढ़ें: Basti News: नगर पालिका के पांच मनोनीत सदस्यों को दिलायी शपथ:लाभार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरितऐसी स्थिति में अभियुक्तों को गिरफतार कराने के साथ ही उसके और परिवार के जान माल की सुरक्षा करायी जाय।
एसपी को ज्ञापन देने के दौरान अनिल कुमार, वीरेन्द्र कुमार, फूलचन्द गौतम, पूनम देवी, पुनीता देवी, जितेन्द्र प्रसाद, मोहनलाल, उमेश चन्द्र, रंगीलाल आदि शामिल रहे।
Basti News: भैंस के विवाद में पति की हत्या, पत्नी ने लगाया जान माल के रक्षा की गुहार
पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकवलिया पाली निवासिनी दुर्गावती ने भैंस के विवाद में उसके पति तिलकराम की हत्या मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और अपने और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
भीम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद ने मामले में जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया। कहा कि न्याय न मिला तो आन्दोलन किया जायेगा।
एसपी को दिये पत्र में दुर्गावती ने कहा है कि गत 8 अप्रैल को सुबह करीब 9.30 बजे उसकी भैंस विपक्षी घनश्याम के दरवाजे पर चली गयी पुरानी रंजिश के कारण घनश्याम पुत्र जेठू व मंजू पत्नी घनश्याम व उसका लड़का सिद्धार्थ उर्फ लकी पुत्र घनश्याम जैसे ही उसके पति तिलकराम भैंस पकड़ने उसके दरवाजे पर गये तीनो लोगों ने मिलकर ईट से कूच कर उसके पति की हत्या कर दिया। चीख सुनकर वह दौडी तो उसे भी ईट लेकर मारने के लिए दौड़े।
किसी तरह से उसकी जान बची । मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से उसके पति को सीएचसी ले गयी जहां डाक्टर ने उसके पति को मृतक घोषित कर दिया। उससे घटना की तहरीर थाने पर दिया।
दुर्गावती ने कहा है कि अभियुक्त घनश्याम मंजू सिद्धार्थ अब उसे भी मार कर खत्म कर देने की धमकी दे रहे है । उसकी भैंस जिस घर पर है उसे भी धमकी दे रहे है ।
ऐसी स्थिति में अभियुक्तों को गिरफतार कराने के साथ ही उसके और परिवार के जान माल की सुरक्षा करायी जाय।
एसपी को ज्ञापन देने के दौरान अनिल कुमार, वीरेन्द्र कुमार, फूलचन्द गौतम, पूनम देवी, पुनीता देवी, जितेन्द्र प्रसाद, मोहनलाल, उमेश चन्द्र, रंगीलाल आदि शामिल रहे।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है