Basti News: सेन्ट्रल एकेडमी में उल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
Basti News
सहायक निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को होली पर्व की जानकारी देते हुये बताया कि होली सबसे आनंदमय त्यौहारों में से एक है, यही होली सभी के हृदय को उल्लास से भर देती है और गलियों को रंगों से सजा देती है. लेकिन इन रंगों की मस्ती और उल्लासपूर्ण उत्सवों के पीछे एक गहरा संदेश छिपा है, एक ऐसा संदेश जो हमारे जीवन को बदलने की शक्ति रखता है.
इस अवसर पर छात्र-छात्राओें मानसी, राजश्री तिवारी, रौनक, शिवाकान्त, फरहान, अभिज्ञान बाल्मीकि, अलका, आराध्या, श्रेया, साक्षी, अंजली, एन्जल, मोहिनी, अलका, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निषिका, गरिमा, मानसी, खुशी, रौना, शिवाकान्त आदि ने होली पर केन्दित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया. छात्रों ने एक दूसरे के साथ अबीर, गुलाल, रंग लगाकर होली का आनन्द लिया.
मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, रानी, प्रतिमा, शिखा, श्रेया, द्विवेदी, अमित सिंह, अंजली, सुधा गौड़, ग्रेसी, शम्स परवेज, रानी, महेश पाण्डेय, रूचि आदि ने होली पर्व के महत्व की छात्रों को जानकारी दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है