Basti News: डा. वी.के. वर्मा ने खो-खो के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

Basti News

शनिवार को  पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा के    प्रबंधक वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने खोखो इण्डिया खेल प्रतियोगिता में जूनियर नेशनल खिलाड़ी की विजेता खुशी वर्मा, रजत पदक विजेता अर्तिका मिश्रा और भार्गवी सिंह को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और नकद सहयोग राशि देकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया.

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुये डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस बार खो-खो को इतनी बड़ी  पहचान मिली है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है.  यह जीत पारंपरिक खेलों के लिए एक नया सवेरा है. ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त मंच मिली है.  

मिट्टी के मैदानों से निकलकर चमकने वाले खिलाड़ियों का संघर्ष सराहनीय है. यह जीत भारतीय खो-खो खिलाड़ियों के लिए न केवल सामाजिक बल्कि पेशेवर रूप से भी एक बड़ा प्रोत्साहन है. इस अवसर पर खोखो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह, रणजी खिलाड़ी वीरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे. 

बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी! यह भी पढ़ें: बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी!

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: डा. वी.के. वर्मा ने खो-खो के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

Basti News

शनिवार को  पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा के    प्रबंधक वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने खोखो इण्डिया खेल प्रतियोगिता में जूनियर नेशनल खिलाड़ी की विजेता खुशी वर्मा, रजत पदक विजेता अर्तिका मिश्रा और भार्गवी सिंह को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और नकद सहयोग राशि देकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया.

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुये डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस बार खो-खो को इतनी बड़ी  पहचान मिली है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है.  यह जीत पारंपरिक खेलों के लिए एक नया सवेरा है. ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त मंच मिली है.  

मिट्टी के मैदानों से निकलकर चमकने वाले खिलाड़ियों का संघर्ष सराहनीय है. यह जीत भारतीय खो-खो खिलाड़ियों के लिए न केवल सामाजिक बल्कि पेशेवर रूप से भी एक बड़ा प्रोत्साहन है. इस अवसर पर खोखो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह, रणजी खिलाड़ी वीरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-dr-vk-verma-boosted-the-morale-of-the/article-25449
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है