Basti News: यूपी के विधानसभा चुनाव में भी जीत का रेकार्ड बनायेगी भाजपा-दयाराम चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि यह भाजपा के नीति, कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भरोेेसे की जीत है. मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ खुशियों को साझा करते हुये दयाराम चौधरी  ने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनावों में भाजपा जीत का रेकार्ड बनायेगी.

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा को लगातार जीत मिलने के पीछे कड़ा परिश्रम, कल्याणकारी योजनायें और सबका साथ, सबका विकास का संकल्प है. उन्होने कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता का भरोसा भाजपा नेतृत्व पर बढ रहा है उससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी नेतृत्व और देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बूते मजबूत सरकार बनायेगी.  

कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी बड़ी भूमिका रही है. उन्होने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को जगाने का काम किया.  कहा कि भाजपा का विजय रथ जन समर्थन से निरन्तर आगे बढता रहेगा.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से राम बहादुर वर्मा,डब्लू चौधरी, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी,राजन पाण्डेय, अजय चौधरी,महेश, सैम चौधरी, महेंद्र चौधरी,वीरू चौधरी, मनीष चौधरी,फूलचंद्र,धीरज चौहान, प्रकाश निषाद,अभिषेक चौधरी,सचिन पाण्डेय, राहुल कुमार, उदयभान चौधरी, चंद्रभान, विनोद मौर्य के साथ ही भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे.

Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा यह भी पढ़ें: Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
05 May 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: यूपी के विधानसभा चुनाव में भी जीत का रेकार्ड बनायेगी भाजपा-दयाराम चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि यह भाजपा के नीति, कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भरोेेसे की जीत है. मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ खुशियों को साझा करते हुये दयाराम चौधरी  ने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनावों में भाजपा जीत का रेकार्ड बनायेगी.

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा को लगातार जीत मिलने के पीछे कड़ा परिश्रम, कल्याणकारी योजनायें और सबका साथ, सबका विकास का संकल्प है. उन्होने कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता का भरोसा भाजपा नेतृत्व पर बढ रहा है उससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी नेतृत्व और देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बूते मजबूत सरकार बनायेगी.  

कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी बड़ी भूमिका रही है. उन्होने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को जगाने का काम किया.  कहा कि भाजपा का विजय रथ जन समर्थन से निरन्तर आगे बढता रहेगा.

भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से राम बहादुर वर्मा,डब्लू चौधरी, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी,राजन पाण्डेय, अजय चौधरी,महेश, सैम चौधरी, महेंद्र चौधरी,वीरू चौधरी, मनीष चौधरी,फूलचंद्र,धीरज चौहान, प्रकाश निषाद,अभिषेक चौधरी,सचिन पाण्डेय, राहुल कुमार, उदयभान चौधरी, चंद्रभान, विनोद मौर्य के साथ ही भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-bjp-will-make-a-record-of-victory-in/article-25615
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है