भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धों में किया फल का वितरण

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धों में किया फल का वितरण
basti bjp news

बस्ती . सेवा समर्पण अभियान की कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में बनकटा स्थित हरदिया में वृद्धजनों के बीच वृद्ध माताओं में साड़ी के साथ ही फल का वितरण किया गया. पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वनाथ जायसवाल ने कहा कि भाजपा गरीब, कमजोर वर्गो के साथ खडी है. जो वृद्धजन आश्रम में हैं पूरा प्रयास होगा कि समय-समय पर उनका यथोचित सहयोग किया जाय.

वृद्ध जनों के बीच फल वितरण के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिये      सर्वाधिक कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं. निःशुल्क राशन के साथ ही उन्हें यथा संभव सहयोग दिया जा रहा है.

फल वितरण में मुख्य रूप से रमेश चौधरी, शिव प्रकाश चौधरी, अम्बिका यादव, जीत बहादुर यादव, श्रीप्रकाश सोनी, सत्यप्रकाश जायसवाल, मिन्टू गिरी, अखिलेश चौधरी, जितेन्द्र यादव, सुभाष चौरसिया आदि ने योगदान दिया. 

भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है