विधानसभा में गूंजा बस्ती मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक महेंद्र के सवालों का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

विधानसभा में गूंजा बस्ती मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, विधायक महेंद्र के सवालों का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
mahendra nath yadav Basti sadar

बस्ती. यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार को मुद्दों को लेकर घेरना शुरू कर दिया है. सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने विधानसभा में सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े किये है. सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा की प्रदेश के किन-किन  जनपदों में जनपदवार कुल कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक विहिन है.

इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की कोई भी  सामुदायिक केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक विहीन नहीं है.

गूगल पर बस्ती की खबरों से अपडेट रहने के लिए Subsribe करें भारतीय बस्ती
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMJyqpgswhLW-Aw?r=11&oc=1&hl=en-IN&gl=IN&ceid=IN:en

तारांकित प्रश्न में विधायक महेन्द्र ने  पूंछा की सरकार चिकित्सक विहीन सामुदायिक एवं प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मानक के अनुसार चिकित्सक तैनात कर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराएगी. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा की   प्रदेश के सभी जनपदों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्धता के अनुसार चिकित्सक तैनात हैं. जहां चिकित्सकों की तैनाती नहीं है वहां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज को पत्र लिखकर ग्रेड के अनुसार चिकित्सक उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है.

खबरों से अपडेट रहने के लिए आप Bhartiya Basti से Whatsapp से भी जुड़ सकते हैं-  https://chat.whatsapp.com/EZdHDnqtH4B0ALvJ3CAAAm

विधायक के सवाल क्या महिला कल्याण मंत्रालय द्वारा आइजीआरएस के शिकायत पत्रांक गिरधर प्रसाद यादव के सेवानिवृत्ति लाभों के देयकों संबंधित सवाल के जवाब में कहा की उन्हें समस्त देयकों को भुगतान 2022/23 में कर दिया गया है.

सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के द्वारा  जनपद बस्ती में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जांच सुविधाओं के उच्चीकरण किये जाने के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की उक्त स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विभागवार, आवश्यक    आधुनिक/ उच्चीकृत जांच सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में  मरीजों के हितों के लिए सतत प्रयत्नशील है.  

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रश्न के उत्तर में बताया कि बस्ती मेडिकल कालेज सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ द्वारा आपूर्ति की गई आवश्यक औषधियां उपलब्ध हैं और मरीजों में निःशुल्क वितरित की जा रही है. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है