Basti News: एकजुटता से पूरे होंगे बाबा साहब के संकल्प-लवकुश पटेल
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है.
कहा कि एकजुटता से बाबा साहब के संकल्पों को पूरा करना होगा.बसपा नेता लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी लवकुश पटेल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए और अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ सकता है और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकता है.उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर,
पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया. ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सामाजिक समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करें. लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है