7 सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर आयुष चिकित्सकों ने किया कार्य

मांगे न मानी गई तो सामूहिक रूप से होम आइसोलेशन में जाने की दिया चेतावनी

basti news in hindi

बस्ती. मेन स्ट्रीम आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा आयुष चिकित्सकों ने सोमवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया. चेतावनी दिया कि यदि इसके बाद भी मांगों को न माना गया तो वे सामूहिक रूप से होम आइसोलेशन में जाने को  बाध्य होंगे.   एसोसिएशन जिलाध्यक्ष   डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 7 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती को भेजा गया था किन्तु मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया.

डॉ. वर्मा ने बताया कि मुख्य मांगांे में प्राथमिकता के स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा आयुष चिकित्सकों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि, 50 लाख का कोविड बीमा समय से दिलाये जाने,   वेतन विसंगति दूर कर समायोजन कराया जाना शामिल है. डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि महामारी में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर के रूप में स्क्रीनिंग, सेम्पलिंग, मरीजों को होम आइसोलेशन में मेडिकल किट देने, मरीजों का हाल चाल लेने, रैपिड रिस्पांस टीम, कांटेक्ट ट्रेसिंग, कोविड कन्ट्रोल रूम आदि में आयुष चिकित्सक पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा कर रहे हैं. अनेक आयुष चिकित्सकों ने अपने प्राणों की आहुति दिया, कुछ कोरोना संक्रमित हैं और कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. इसके बावजूद न तो वेतन विंसंगति दूर हो रही है और न ही आयुष चिकित्सकों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि एवं कोविड बीमा की सुविधा उपलब्ध कराया गया है.

बताया कि  समस्त संविदा आयुष चिकित्सकों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला 25 प्रतिशत राशि का लाभ देने के साथ ही 50 लाख का कोविड बीमा राशि दिलाया जाय, आयुष चिकित्सकोें एवं उनके परिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा देने के साथ ही  वेतन विसंगतियोें को दूर कर सेवा निवृत्ति की पुरानी 70 वर्ष की आयु सीमा बहाल करते हुये ट्रांसफर नीति शुरू किया जाय और कोविड में मृत लोगों के परिजनों को मृतक आश्रित नौकरी उपलब्ध कराया जाय. जब तक मांगे नहीं मानी जाती चरणबद्ध ढंग से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

काली पट्टी बांधकर कार्य करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप शुक्ल, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. सुनील सौरभ, डॉ. दिनेश सिंह कुश्वाहा, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. साजिया खान, डॉ. भावना गुप्ता आदि शामिल रहे.

Basti News: काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 May 2021 By Bhartiya Basti

7 सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर आयुष चिकित्सकों ने किया कार्य

मांगे न मानी गई तो सामूहिक रूप से होम आइसोलेशन में जाने की दिया चेतावनी

बस्ती. मेन स्ट्रीम आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा आयुष चिकित्सकों ने सोमवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया. चेतावनी दिया कि यदि इसके बाद भी मांगों को न माना गया तो वे सामूहिक रूप से होम आइसोलेशन में जाने को  बाध्य होंगे.   एसोसिएशन जिलाध्यक्ष   डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 7 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती को भेजा गया था किन्तु मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया.

डॉ. वर्मा ने बताया कि मुख्य मांगांे में प्राथमिकता के स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा आयुष चिकित्सकों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि, 50 लाख का कोविड बीमा समय से दिलाये जाने,   वेतन विसंगति दूर कर समायोजन कराया जाना शामिल है. डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि महामारी में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर के रूप में स्क्रीनिंग, सेम्पलिंग, मरीजों को होम आइसोलेशन में मेडिकल किट देने, मरीजों का हाल चाल लेने, रैपिड रिस्पांस टीम, कांटेक्ट ट्रेसिंग, कोविड कन्ट्रोल रूम आदि में आयुष चिकित्सक पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा कर रहे हैं. अनेक आयुष चिकित्सकों ने अपने प्राणों की आहुति दिया, कुछ कोरोना संक्रमित हैं और कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. इसके बावजूद न तो वेतन विंसंगति दूर हो रही है और न ही आयुष चिकित्सकों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि एवं कोविड बीमा की सुविधा उपलब्ध कराया गया है.

बताया कि  समस्त संविदा आयुष चिकित्सकों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला 25 प्रतिशत राशि का लाभ देने के साथ ही 50 लाख का कोविड बीमा राशि दिलाया जाय, आयुष चिकित्सकोें एवं उनके परिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा देने के साथ ही  वेतन विसंगतियोें को दूर कर सेवा निवृत्ति की पुरानी 70 वर्ष की आयु सीमा बहाल करते हुये ट्रांसफर नीति शुरू किया जाय और कोविड में मृत लोगों के परिजनों को मृतक आश्रित नौकरी उपलब्ध कराया जाय. जब तक मांगे नहीं मानी जाती चरणबद्ध ढंग से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

काली पट्टी बांधकर कार्य करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप शुक्ल, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. सुनील सौरभ, डॉ. दिनेश सिंह कुश्वाहा, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. साजिया खान, डॉ. भावना गुप्ता आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-ayush-doctors-did-the-work-by-tying-a-black-band-in-their-hands-to-the-demands/article-6384
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है