Basti News: वार्षिकोत्सव बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम - मण्डलायुक्त
हर्रैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के स्टाफ संजय कुमार, डॉ वंदना सिंह, भागीरथी यादव, राजरतन बौद्ध, अनिल दुबे, अनीता वर्मा, सीता चौधरी, नेवालती वर्मा, वंदनी चौरसिया, प्रिया, पप्पू तिवारी के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया. बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम होता है. यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम है. इस प्रकार, वार्षिकोत्सव बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीखने और आत्मविकास का महत्वपूर्ण अवसर होता है. इसके साथ ही, बच्चों में टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. वे समय प्रबंधन, जिम्मेदारी निभाने और सहयोग की भावना सीखते हैं.
विद्यालय के बच्चे सृष्टि, आंचल, अंशिका, दिव्यांशी, शारजहां, अनन्या, रागिनी, गरिमा, सिद्धि, साक्षी, श्लोक, शिवम, अमित, मोहित, अंजली, आलिया, सौम्या, आयुष आदि द्वारा एक से एक बढ़कर गीत, नाटक, कव्वाली, कजरी आदि प्रस्तुतियों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्ति, नशा मुक्ति, गांव गीत, बेटी गीत, स्कूल चलो अभियान, भगवान राम गीत, दहेज प्रथा नाटक आदि एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई.
बच्चों के शानदार कार्यक्रम पर उन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर एसडीएम हर्रैया सत्येन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह मंजुल, डॉ अभय कुमार सिंह, बीईओ विजय आनंद, बड़कऊ वर्मा, थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह, डॉ दीनानाथ पटेल, विनोद वर्मा, अंतेश सिंह बब्बू, पवन सिंह, सुभाष त्रिपाठी, चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा, राजकुमार तिवारी, राम सागर वर्मा, विकास पाण्डेय, सत्यराम वर्मा, शिव प्रकाश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, रवीश मिश्र, मनोज मिश्र, काशीराम वर्मा, राजीव शुक्ल, गिरिजेश बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, योगेश सिंह, प्रशांत सिंह, मानिकराम वर्मा, सर्वदेव सिंह, शैलेश सिंह, हनुमान दूबे, इश्तियाक अहमद, अरुण शुक्ल, नरेंद्र पाण्डेय, संदीप सिंह, सुग्रीव वर्मा, आदित्य सिंह, जितेंद्र नाथ, विद्यासागर वर्मा, राजीव शरण, राघवेंद्र सिंह, हरि सिंह, भानू वर्मा, अमरचंद, भागवत सिंह, राकेश वर्मा, भीम सिंह आदि उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है