Basti News: जमीन पर जबरिया कब्जा करने की कोशिश का आरोप, एसपी से लगाया न्याय की गुहार
कप्तानंगज थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी घनश्याम तिवारी पुत्र राम शब्द तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उनकी जमीन पर जबरिया कब्जा करने की कोशिश करे वालों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है. एसपी को दिये पत्र में घनश्याम तिवारी ने कहा है कि उनकी व अन्य सहखातेदारों की भूमि गाटा सं० 59 पुश्तैनी जमीन है जिसमें उसने अन्य सहखातेदारों की सहमति से मकान बनाने हेतु नींव का निर्माण कराया था. गांव के ही हृदयराम, अजय कुमार श्रीराम व रामयज्ञ पुत्रगण दयाराम उनकी जमीन को आबादी की जमीन बत्ताकर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है.
गत 26 मार्च को उक्त लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करने लगे. विवाद होने पर पुलिस के समक्ष सुलह हो गयी ओर यह तय हुआ कि पैमाइश होने तक दोनों पक्ष मौके की यथास्थिति बनाये रखे किन्तु विपक्षीगण हरिजन होने का नाजायज लाभ लेने हेतु उनके व सहखातेदारों के विरूद्ध झूठा व मनगढन्त प्रार्थना पत्र देकर परेशान कर रहे हैं.
प्रार्थना पत्र में परिवार के नाबालिग बच्चों को भी झूठा आरोपित करने की कोशिश कर रहे है. हृदयराम आदि के परिवार में विशाल पुत्र श्रीराम व सूरज पुत्र हृदयराम आपराधिक प्रवृत्ति व्यक्ति है और इन लोगों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा भी दर्ज है. यह लोग कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं. उन्होेने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है. एसपी को पत्र देेने के दौरान इन्द्रदेव त्रिपाठी, रमाकान्त त्रिपाठी, सुनील कुमार मिश्र, श्री प्रकाश मिश्र, राधेश्याम तिवारी आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है