बस्ती में तैनात अनुराग यादव बने DSP, PCS 2024 में 9वीं रैंक
Basti News
Leading Hindi News Website
On
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ संगठन में उपनिदेशक पद पर कार्यरत अनुराग यादव ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके फल स्वरुप उनका पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयन हुआ. मेरिट सूची में 9 वां स्थान हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया.
लखनऊ निवासी अनुराग यादव, सतनाम सिंह यादव के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा आईआईटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया और ‘मेरा युवा भारत’ में जिला युवा अधिकारी के रूप में झारखंड के रांची में तीन वर्षों तक सेवाएं दीं.
इसके पश्चात उनकी पोस्टिंग बस्ती में हुई, जहां उनके उत्कृष्ट कार्य के चलते उन्हें उपनिदेशक पद पर प्रोन्नति मिली. अनुराग यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजनों को दिया है. उनके चयन पर माई भारत के ओम प्रकाश मिश्रा, शुभम पंथ, अरुण कुमार, जिलेदार पाण्डेय, अरूण सिंह, वृजेश पाण्डेय, मनोरमा चौधरी के साथ ही राजेश सिंह, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/anurag-yadav-posted-in-basti-became-dsp-pcs-in-2024/article-25299
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है