बस्ती के हर्रैया में निपुण सम्मान समारोह, 53 विद्यालयों को मिला सम्मान

हर्रैया बीआरसी सभागार में सोमवार को निपुण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में जनवरी और फरवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय स्कूलों में कराए गए असेसमेंट के आधार पर निपुण हुए विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

ब्लॉक के 123 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों का असेसमेंट डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कराया गया था. जिसमें कुल 53 विद्यालय निपुण पाए गए थे. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो कि सराहनीय है. कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और अच्छी शिक्षा देने का आह्वान किया.

कहा कि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने विद्यालय में मेहनत करें ताकि पूरा ब्लॉक आगामी शैक्षिक सत्र में निपुण हो सके. ब्लॉक के एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, राजीव शुक्ल और काशीराम ने भी शिक्षकों को बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि  शिक्षक पूरी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनकी उपस्थिति पर भी ध्यान दें. कहा कि शिक्षक अभिभावकों से मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

Basti News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष बने डा. वी..के. वर्मा यह भी पढ़ें: Basti News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष बने डा. वी..के. वर्मा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Mar 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती के हर्रैया में निपुण सम्मान समारोह, 53 विद्यालयों को मिला सम्मान

हर्रैया बीआरसी सभागार में सोमवार को निपुण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में जनवरी और फरवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय स्कूलों में कराए गए असेसमेंट के आधार पर निपुण हुए विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

ब्लॉक के 123 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों का असेसमेंट डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कराया गया था. जिसमें कुल 53 विद्यालय निपुण पाए गए थे. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो कि सराहनीय है. कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और अच्छी शिक्षा देने का आह्वान किया.

कहा कि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने विद्यालय में मेहनत करें ताकि पूरा ब्लॉक आगामी शैक्षिक सत्र में निपुण हो सके. ब्लॉक के एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, राजीव शुक्ल और काशीराम ने भी शिक्षकों को बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि  शिक्षक पूरी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनकी उपस्थिति पर भी ध्यान दें. कहा कि शिक्षक अभिभावकों से मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/nipun-samman-ceremony-in-harraiya-of-basti-53-schools-got/article-25306
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है